फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holi Sweet Market Booms in Agra Premium Gujiyas Priced Up to 2000 Per Kg

Holi 2026: होली पर इस बार गुझिया की खास वैरायटी, चॉकलेट से ब्लूबेरी तक नए फ्लेवर; जानें कितनी ही कीमत

Fri, 27 Feb 2026 09:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 27 Feb 2026 09:20 AM IST
सार

होली के मौके पर आगरा में गुझिया का बाजार गुलजार है, जहां पारंपरिक मावा से लेकर चॉकलेट और ब्लूबेरी जैसे प्रीमियम फ्लेवर 2000 रुपये किलो तक बिक रहे हैं।

विज्ञापन
Holi Sweet Market Booms in Agra Premium Gujiyas Priced Up to 2000 Per Kg
गुझिया  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली की आहट के साथ ही बाजारों में मिठास घुलने लगी है। रंगों के इस पर्व पर घर-घर में पसंद की जाने वाली गुझिया दुकानों पर नए अंदाज और नए स्वाद में सज गई है। पारंपरिक मावा गुझिया से लेकर ड्राईफ्रूट, चॉकलेट और प्रीमियम वैरायटी तक की गुझिया ग्राहकों को लुभा रही है जिनकी कीमतें 700 से लेकर 2000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

हर साल की तरह मावे से भरी पारंपरिक गुझिया की मांग बरकरार है, लेकिन इस बार बीटरूट, स्टफ मैंगो, बनारसी पान, बादाम केसर, पिस्ता नट, बिस्कॉफ, स्ट्रॉबेरी क्रंच, पाइनएपल और ब्लूबेरी फ्लेवर की गुझिया खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। रंग-बिरंगी और आकर्षक पैकिंग गुझिया सजाई गई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार तुषार गुप्ता ने बताया कि इस बार ‘होले के लड्डू’ भी तैयार किए गए हैं, जिन्हें हरे चने के लड्डू के नाम से बेचा जा रहा है। इसकी कीमत 700 रुपये प्रति किलो रखी गई है। काजू केसर और काजू पिस्ता स्ट्राबेरी 1360 रुपये किलो में उपलब्ध है। पिस्ता नट की 2000 रुपये किलो कीमत में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि बदलती पसंद को देखते हुए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। ग्राहक पारंपरिक स्वाद के साथ कुछ अलग और खास तलाश रहे हैं। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए नए फ्लेवर तैयार किए गए हैं, जो होली की मिठास को और बढ़ा रहे हैं।

 
विज्ञापन

घटिया चौराहा स्थित दुकानदार विनीत चावला ने बताया कि शुद्ध मावे से बनी पारंपरिक गुझिया 280 रुपये किलो में उपलब्ध हैं। इसके अलावा सांख, मठरी, सेब और नमकपारे भी होली पर खूब पसंद किए जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed