फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holi Celebration At Krishana Janmsthan Today No To Patients

ब्रज की होली पर कोरोना का खौफ, श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान की अपील- बीमार लोग न आएं

Fri, 06 Mar 2020 02:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 06 Mar 2020 02:00 PM IST
सार

ब्रज में होली के पर्व पर कोरोनावायरस का खौफ
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान की अपील- बीमार लोग न आएं

विज्ञापन
Holi Celebration At Krishana Janmsthan Today No To Patients
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रज की होली पर भी कोरोनावायरस का खौफ देखा जा रहा है। रंगभरनी एकादशी पर शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। कोरोनावायरस के मद्देनजर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने अपील की है कि बीमार लोग होली महोत्सव में शामिल होने के लिए न आएं। 
विज्ञापन

 

बरसाना और नंदगांव के बाद रंगभरनी एकादशी के बाद शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रांगण में होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रावल के हुरियारे और हुरियारिनें यहां लठामार होली खेलेंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली का रंग और गुलाल उड़ेगा। प्रांगण में भक्त रंग गुलाल के साथ फूलों से भी होली खेलेंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लठामार होली के कार्यक्रम होंगे। 

विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि परंपरागत आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इस अलौकिक होली के लिए ढाल, बारहसिंहा, ढोल, नगाड़े तैयार हैं। ढप और बंब पर होली के उत्सव का शुभारंभ दोपहर 2 बजे से होगा। इस उत्सव में फूलों की होली के बाद पहली बार सुगंधित द्रव्य की होली होगी। इस दौरान कलाकार गीत और नृत्य के बीच होली की प्रस्तुति देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Holi Celebration At Krishana Janmsthan Today No To Patients
ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज ने अपने भक्तों संग रंगों की होली खेली - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में बरस रहा होली का रंग
ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज ने अपने भक्तों संग रंगों की होली खेली। सुबह होली के रसिया और होली गायन के साथ सेवायतों ने मंदिर में दर्शनार्थ आए ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज के भक्तों पर स्वर्ण रजत पिचाकारियों से रंग बरसाया। भक्त भी अपने आराध्य के दर्शन कर कृतार्थ किया। ठाकुर द्वारिकाधीश रंगभरनी एकादशी को कुंज में विराजकर होली खेलेंगे। मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को ठाकुर जी के लिए कुंज बनाई गई है। जहां भक्त ठाकुर जी से होली खेलेंगे। 

ठाकुर केशवदेव मंदिर में लठामार हुरंगा एवं शोभायात्रा आज 
प्राचीन केशव देव मंदिर में 6 मार्च को लठामार हुरंगा एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा। मंदिर के मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा दोपहर 1 बजे से गताश्रम नारायण मंदिर विश्राम घाट से द्वारिकाधीश, नया बाजार, चौक बाजार, मंडी रामदास, डीग गेट, जन्मभूमि गोविंद नगर होती हुई प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री केशव देव के सिंहद्वार पर पहुंचेगी। सायंकाल 5 बजे से विशाल हुरंगा प्रारंभ होगा। इसमें खेलने के लिए गोस्वामी परिवार सहित नंदगांव बरसाना से भी होली खेलने के लिए गोस्वामी परिवार हुरंगा में भाग लेंगे।   

जुकाम, खांसी और बुखार से ग्रसित लोगों को होली में न आने की अपील 
रंगभरनी एकादशी पर श्रीकृष्ण जन्म स्थान परिसर में आयोजित होने वाली होली में भी कोरोनावायरस का असर दिखेगा। श्रीकृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने जुकाम, खांसी और वायरल आदि संबंधी परेशानी से पीड़ित लोगों को आयोजन में न आने की अपील की है।

संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने कहा कि संपूर्ण विश्व में लोगों को भयभीत करने वाली कोरोनावायरस को देखते हुए लोगों से अपील की गई है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से रोगमुक्त-भयमुक्त करने के लिए केशवदेव के श्रीचरणों में प्रार्थना की जाएगी।

नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में होली महोत्सव स्थगित
नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में आठ मार्च को आयोजित होने वाला होली महोत्सव स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव के दृष्टिगत लिया गया है। यह जानकारी आयोजन समिति अध्यक्ष अजय सक्सेना ने दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed