फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hiv patient did not get treatment in district hospital mathura

जिला अस्पताल में एचआईवी पीड़ित को भर्ती करने से इंकार, अन्य डॉक्टर भी नहीं कर रहे इलाज

Thu, 03 Jan 2019 06:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Jan 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
hiv patient did not get treatment in district hospital mathura
HIV AIDS
मथुरा में एचआईवी पीड़ित किशोर का इलाज कराने के लिए एक परिवार अस्पतालों का चक्कर लगा रहा है। परिजनों का आरोप है कि बीमारी का पता लगने के बाद डॉक्टर पीड़ित किशोर का इलाज करने से मना कर देते हैं। 
विज्ञापन


पीड़ित के परिजनों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की शिकायत की है। उधर, जब इस संबंध में सीएमओ से बात की गई तो उन्होंने कह दिया इसके बारे में संबंधित डॉक्टर से बात कीजिए। यहां जानकारी देना संभव नहीं है। 
विज्ञापन


पीड़ित किशोर की उम्र 14 साल है। वो थाना छाता क्षेत्र का रहने वाला है और कई दिनों से बीमार है। उसके परिजनों ने बताया कि पीड़ित किशोर को जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चैरिटेबल अस्पताल से निकाला

इसके बाद परिजनों ने पीड़ित को वृंदावन के चैरिटेबल अस्पताल रामकृष्ण मिशन में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एचआईवी की जानकारी होने के बाद पीड़ित किशोर को अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया।

पीड़ित किशोर का अस्पताल प्रबंधन द्वारा इलाज के लिए भर्ती न किए जाने से परिवार आहत है। परिजनों ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है। उधर, जिला अस्पताल के अधिकारी इस संबंध में बात करने से बच रहे हैं। 

डीएम से शिकायत

इस संबंध में जब सीएमओ शेर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने दूसरे डॉक्टर के पास जाने की सलाह दे डाली। सीएमओ ने कहा कि अगर आपको इस पर वर्जन चाहिए तो डॉक्टर वीके गुप्ता के पास चाहिए। यहां जानकारी संभव नहीं है। 

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि एचआईवी मरीज के लिए अस्पताल में जो सुविधाएं होंगी, वो दी जाएंगी। मरीज को भर्ती न करने के सवाल पर कहा कि डॉक्टर ऐसा कर ही नहीं सकते। अगर कोई सुविधा नहीं है तो मरीज रेफर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed