{"_id":"699e7872c668e1508c0674da","slug":"history-sheeter-killed-over-125-sq-yard-property-dispute-in-agra-brother-arrested-after-late-night-encounter-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"125 गज के मकान के लिए खून: हिस्ट्रीशीटर भाई की कर दी हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
125 गज के मकान के लिए खून: हिस्ट्रीशीटर भाई की कर दी हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
Wed, 25 Feb 2026 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Feb 2026 09:50 AM IST
सार
125 वर्गगज जमीन के विवाद में हिस्ट्रीशीटर भूरा उर्फ हुब्बलाल की सब्बल से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने नामजद आरोपी छोटे भाई सत्तो उर्फ संतोष को देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी सत्तो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला किशनलाल में सोमवार को हुई हिस्ट्रीशीटर भूरा उर्फ हुब्बलाल की हत्या के आरोपी छोटे भाई सत्तो को पुलिस ने मंगलवार आधी रात बाद गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे 125 वर्गगज जमीन का विवाद था।
विज्ञापन
Trending Videos
मामले में मृतक की पत्नी कृष्णा ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें देवर सत्तो उर्फ संतोष को नामजद किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पति और देवर में नशे में झगड़ा हो गया। झगड़े में सत्तो ने सब्बल से भूरा के सिर पर हमला किया। उन्हें एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि जिस 125 वर्गगज जमीन पर विवाद है, वह मृतक के पिता मोहर सिंह के नाम पर है। वो जमीन को बेटी की शादी के लिए बेचना चाहते थे। मगर भूरा, सत्तो और शिशुपाल के बीच कब्जे का विवाद चल रहा था। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी भूरा को मंगलवार रात को सौ फुटा रोड से गिरफ्तार कर लिया।