#हिंदीहैंहम: हिंदी माध्यम से उच्च शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ा, 63 हजार से अधिक आवेदन आए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह भी पढ़ें- #हिंदीहैंहम: जब संयुक्त राष्ट्र संघ में पहली बार गूंजी हिंदी, तब अटल के बटेश्वर में मना था उत्सव
विश्वविद्यालय के प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. अनिल वर्मा के मुताबिक 12 सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक बीए के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 63 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। जबकि बीएससी के लिए करीब 51 हजार और बीकॉम के लिए करीब 12.5 हजार आवेदन मिले हैं। वर्षों बाद बीए के पाठ्यक्रमों में बीएससी से अधिक आवेदन हुए हैं। बीए के अधिकतर पाठ्यक्रमों को हिंदी माध्यम से ही पढ़ाया जाता है।
यह भी पढ़ें- #हिंदीहैंहम: 'घर-घर में बने हिंदी का माहौल, मातृभाषा बोलने में करें गौरव का अनुभव'
कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ (केएमआई) में आगामी सत्र से बीए ऑनर्स हिंदी पढ़ाई जानी है। इसकी 60 सीटों के लिए 1647 आवेदन मिल चुके हैं। पहले सीटें 25 ही रखी गई थीं, छात्रों का रुझान देखते हुए सीटें बढ़वाई गई हैं।
संस्थान के निदेशक और विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि हिंदी में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, इससे युवाओं का रुझान भी इस ओर बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें- #हिंदीहैंहम: 'लंदन से अमेरिका तक हिंदी के प्रति बढ़ रहा लगाव, विदेशी छात्र बड़े चाव से बोलते हैं यह भाषा'
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।