फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#हिंदीहैंहम: जब संयुक्त राष्ट्र संघ में पहली बार गूंजी हिंदी, तब अटल के बटेश्वर में मना था उत्सव

Mon, 14 Sep 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hindi Diwas 2020 atal bihari vajpayee united nations hindi speech
अमर उजाला अखबार पढ़ते अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
14 सितंबर 1949 को राजभाषा बनी हिंदी का डंका विश्व पटल पर 4 अक्तूबर 1977 में बजा, जब तत्कालीन विदेशमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को हिंदी में संबोधित किया। उस वक्त अटल बिहारी के पैतृक गांव बटेश्वर में उत्सव मनाया गया था। जहां अटल बिहारी वाजपेयी के हिंदी में भाषण का वे क्षण गौरव की अनुभूति कराते हैं, वहीं बटेश्वर में वीरान पड़ा उनका आंगन आंखों में आंसू भर देता है। 
Hindi Diwas 2020 atal bihari vajpayee united nations hindi speech
भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
साहित्यकार डॉ. शिवशंकर कटारे ने बताया कि 4 अक्तूबर 1977 में विदेशमंत्री और सितंबर 2000 में प्रधानमंत्री के तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को हिंदी में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस पर हमारा दायित्व है कि राजभाषा के विकास के प्रयास हों। 
Hindi Diwas 2020 atal bihari vajpayee united nations hindi speech
भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
साहित्यकार डॉ. बीपी मिश्र ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने बटेश्वर ही नहीं पूरे देश को गौरवान्वित कर हिंदी का मान बढ़ाया था। अटलजी का सानिध्य पाने वाले बटेश्वर के विनोद जैन कहते हैं कि तब रेडियो पर उनका भाषण सुना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Diwas 2020 atal bihari vajpayee united nations hindi speech
अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
राम सिंह आजाद ने बताया कि जब अटलजी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को हिंदी में भाषण दिया, तब बटेश्वर में उत्सव जैसा माहौल था। हिंदी को मिले सम्मान पर मिठाई बांटी गई थी। हिंदी का मान बढ़ाने वाले अटल का आंगन वीरान पड़ा है। उनके स्मृति स्थल सहेजे जाने चाहिए।
विज्ञापन
Hindi Diwas 2020 atal bihari vajpayee united nations hindi speech
इसी स्कूल में पढ़े थे अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर की गलियां में अटल बिहारी वाजपेयी का बचपन बीता। गांव के जिस मंदिर में उन्होने पूजा की, जिस स्कूल में भविष्य का ककहरा सीखा, उसकी भी सुध लेने वाला कोई नहीं है। गांव में आज भी पूर्व प्रधानमंत्री के रिश्तेदार राकेश वाजपेयी सहित कई लोग रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed