फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Highvoltage Drama In Pinahat Bjp Mla And Block Pramukh For Chief Guest Chiar

हाईवोल्टेज ड्रामा: कृषि मेले में मुख्य अतिथि की कुर्सी को लेकर तकरार, भाजपा विधायक और ब्लॉक प्रमुख में नोकझोंक

Sat, 26 Dec 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 26 Dec 2020 12:07 AM IST
सार

  • मनाने के लिए एसडीएम पहुंचे
  • चार थानों की पुलिस और पीएसी लगाई गई

विज्ञापन
Highvoltage Drama In Pinahat Bjp Mla And Block Pramukh For Chief Guest Chiar
पिनाहट में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पिनाहट ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को आयोजित कृषि मेले में मुख्य अतिथि की कुर्सी को लेकर बाह विधायक पक्षालिका सिंह और पिनाहट ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान के बीच नोकझोंक हो गई। विधायक इस बात पर नाराज थीं कि मुख्य अतिथि की कुर्सी पर ब्लॉक प्रमुख क्यों बैठे।
विज्ञापन


Year Ender 2020: कोरोना ने सूना रखा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का कैंपस, नहीं हुआ दीक्षांत समारोह
विज्ञापन


दोनों की नोकझोंक देख उनके समर्थक हंगामा और नारेबाजी करने लगे। पुलिस को लगा कि बवाल बढ़ सकता है। चार थानों  पिनाहट, बसई, अरेला, पिढौरा मनसुखपुरा की फोर्स, सीओ बाह जगमोहन सिंह बटोला, उपजिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित मौके पर पहुंच गए। पीएसी भी बुला ली। एसडीएम बाह अब्दुल बासित ने ब्लॉक प्रमुख और विधायक को समझाया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन-1 : विधायक ने अफसरों से कहा-इन्हें कुर्सी से हटाइए
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पिनाहट ब्लॉक परिसर में आयोजित कृषि मेले में बाह विधायक पक्षालिका सिंह जब मंच पर पहुंची। मुख्य अतिथि की कुर्सी पर ब्लॉक प्रमुख पिनाहट सुग्रीव सिंह चौहान बैठे हुए थे। यह देख वह भड़क गईं। उन्होंने अधिकारियों से ब्लॉक प्रमुख को कुर्सी से हटाने को कहा। 

सीन-2 : कुर्सी की जगह मेज पर बैठ गईं विधायक 
अधिकारियों से ब्लॉक प्रमुख को कुर्सी से हटाने की कहने पर विधायक के समर्थक खड़े हो गए। अधिकारी समझ ही नहीं पा रहे थे कि क्या करना है। इस बीच नाराजगी जाहिर करने के लिए विधायक मेज पर बैठ गईं। 

सीन-3 : अधिकारी बोले-प्रमुखजी आप दूसरी दूसरी पर बैठ जाइए
हंगामे के बीच अधिकारियों ने ब्लॉक प्रमुख से कहा कि आप दूसरी कुर्सी पर आ जाइए। मुख्य अतिथि की कुर्सी पर विधायकजी को बैठने दीजिए। उधर ब्लॉक प्रमुख जैसे ही उठे, उनके समर्थक कुर्सियों से खड़े हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

क्लाइमेक्स : ब्लॉक प्रमुख उठकर चले गए, हंगामा शांत
एसडीएम अब्दुल बासित ने ब्लॉक प्रमुख और विधायक से बात की। पिनाहट थाना प्रभारी ने ब्लॉक प्रमुख से अकेले में बात की। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख उठकर चले गए। विधायक मुख्य अतिथि की कुर्सी पर बैठ गईं। तब जाकर हंगामा शांत हुआ। थोड़ी देर बाद विधायक भी चली गईं।

अपनी-अपनी बात
मंच पर दो कुर्सियां पड़ी थीं, एक पर मैं बैठ गया
ब्लॉक प्रमुख पिनाहट सुग्रीव सिंह चौहान ने बताया कि मुझे ब्लॉक द्वारा मुख्य अतिथि के रूप आमंत्रित किया गया। मंच पर दो कुर्सियां थीं। एक पर मैं बैठ गया। जो बात विधायक को हजम नहीं हुई। उन्होंने समर्थकों के साथ हंगामा काटा। अधिकारियों के कहने पर मैं मंच हट गया।

ब्लॉक प्रमुख की भाषा शैली सही नहीं थी
बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन था जिसमें मैं मुख्य अतिथि थी, वहां ब्लॉक प्रमुख पहले से मुख्य अतिथि की कुर्सी पर बैठे थे। जिसको लेकर मैने बीडीओ से कहा तब उन्होंने और पुलिस-प्रशासन ने उन्हें हटाया। ब्लॉक प्रमुख की भाषा शैली भी सही नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed