फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Highest Recorded Temperature 42.6 Degree In agra On saturday

Weather News: भीषण गर्मी से दहक उठा यूपी का यह जिला, पारा पहुंचा  42.6 डिग्री के पास

Sun, 16 Apr 2023 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 09:05 AM IST
सार

प्रदेश में दूसरा गर्म शहर आगरा रहा। यहां का पारा @ 42.6 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, तीन दिन तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।
 

विज्ञापन
Highest Recorded Temperature 42.6 Degree In agra On saturday
तापमान 42.6 डिग्री के पास पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा शनिवार को प्रदेश में दूसरा गर्म शहर रहा। दिन में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है, लेकिन रात 10 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। लोगों ने बारिश का लुत्फ उठाया। मौसम विभाग के मुताबिक, तीन दिन तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। शाम को बादल छाएंगे, पर तापमान में कमी के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


तीन दिन में तापमान चार डिग्री सेल्सियस उछला है। पारा उछलने के कारण शनिवार दोपहर घर से बाहर जो निकले, तो त्वचा झुलसती महसूस होने लगी। बेहद तेज धूप और गर्मी के कारण ताजमहल समेत स्मारकों में पर्यटकों की संख्या में बीते सप्ताह के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें - Tajmahal: भीषण गर्मी में ताज की दीवानगी हुई कम, सप्ताह भर में 20 हजार सैलानी हुआ कम

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज सबसे गर्म

प्रदेश में सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा, जहां शनिवार को पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। उसके बाद आगरा सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान भी 22.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर है, जबकि दिन में पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। सुबह 10 बजे के बाद से ही दिन दहकने लगा। लेकिन रात दस बजे के बाद तेज हवाओं के साथ कहीं बूंदाबांदी और कहीं तेज बारिश हुई। दयालबाग, सिकंदरा में 15 मिनट तक तेज बारिश हुई, जबकि बेलनगंज, यमुना किनारा में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक शाम को बादलों के लुकाछिपी होने के आसार हैं।

शहर तापमान

प्रयागराज 44.2 डिग्री
आगरा 42.6 डिग्री
झांसी 42.6 डिग्री
हमीरपुर 42.2 डिग्री
फुर्सतगंज 41.6 डिग्री

ये भी पढ़ें - Agra: अतीक और अशरफ हत्याकांड के बाद पुलिस अलर्ट, मिश्रित इलाकों में नजर, पेट्रोलिंग पर निकले पुलिस अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed