{"_id":"643b6256dd7d50f3f000a195","slug":"tajmahal-tourist-20-thousand-tourists-decreased-in-a-week-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tajmahal: भीषण गर्मी में ताज की दीवानगी हुई कम, सप्ताह भर में 20 हजार सैलानी हुआ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tajmahal: भीषण गर्मी में ताज की दीवानगी हुई कम, सप्ताह भर में 20 हजार सैलानी हुआ कम
Sun, 16 Apr 2023 08:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 16 Apr 2023 08:19 AM IST
सार
ताजमहल के सेंट्रल टेंक वाले फुटपाथ की जगह लोगों ने म्यूजियम की ओर वाले पाथवे पर चलना उचित समझा, जहां पेड़ों की छाया है। दोपहर में पानी के लिए भी ताज में मारामारी बनी रही।
विज्ञापन
ताजमहल पर गर्मी से बचने का उपाए करते सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में बेहद तेज गर्मी के कारण ताजमहल में पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। बीते शनिवार ताजमहल पर 47 हजार पर्यटक आए थे, जबकि इस बार इनकी संख्या 28 हजार ही रही है। दोपहर में डायना बेंच पर फोटो खिंचवाने वाले पर्यटक नजर नहीं आए। ताजमहल के सेंट्रल टेंक वाले फुटपाथ की जगह लोगों ने म्यूजियम की ओर वाले पाथवे पर चलना उचित समझा, जहां पेड़ों की छाया है। दोपहर में पानी के लिए भी ताज में मारामारी बनी रही। ताज के दोनों गेटों और अंदर म्यूजियम की ओर पानी के नलों से ठंडे पानी की तलाश में पर्यटक परेशान रहे।
आगरा किला 4777
फतेहपुर सीकरी 774
सिकंदरा 586
एत्माददौला 547
महताब बाग 257
मरियम टूम 55
रामबाग 46
विज्ञापन
स्मारक पर्यटक
ताजमहल 28,948आगरा किला 4777
फतेहपुर सीकरी 774
सिकंदरा 586
एत्माददौला 547
महताब बाग 257
मरियम टूम 55
रामबाग 46