फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High tension line passing over the primary school

Agra News: प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन

Thu, 25 Sep 2025 01:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 25 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
High tension line passing over the primary school
प्राथमिक विद्यालय नगला धाकरे के बाहर प्रदर्शन करते छात्र और अभिभावक।  - फोटो : प्राथमिक विद्यालय नगला धाकरे के बाहर प्रदर्शन करते छात्र और अभिभावक।
किशनी। ग्रामसभा ऊंचा इस्लामाबाद के गांव नगला धाकरे में प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है।
विज्ञापन

हादसे की आशंका से डरे छात्र, छात्राओं सहित अविभावकों ने बुधवार को प्रदर्शन करके लाइन को हटवाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार तार टूट चुके हैं। कई बार पक्षियों के टकराने से तारों से चिंगारियां निकल चुकी हैं। ऐसे में बच्चे डरकर स्कूल में घुस जाते हैं।
स्कूल के अध्यापक सुभाषचंद्र ने बताया कि स्कूल की इमारत तथा प्रांगण से होकर गुजरने वाली एचटी लाइन को हटाने के लिए कई बार अधिकारियों से कहा गया पर उनकी बात सुनी नहीं गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में प्रधान प्रतिनिधि रिशू तिवारी, रामप्रताप, शिवकुमार, जयकिशोर, शिवराम, कौशल, आकांक्षा, नीलू, रानी, नीलिमा, वंदना, आयुष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed