{"_id":"693d70bb2e2e37ab56075178","slug":"high-speed-dumper-hits-bike-in-etmadpur-one-brother-killed-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: डंपर ने बाइक सवार को रौंदा...एक भाई की मौत, दूसरा दूर जा गिरा; परिजनो में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: डंपर ने बाइक सवार को रौंदा...एक भाई की मौत, दूसरा दूर जा गिरा; परिजनो में मचा कोहराम
Sat, 13 Dec 2025 07:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 13 Dec 2025 07:27 PM IST
सार
आगरा के एत्मादपुर में रफ्तार से दौड़ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक भाई की मौत हो गई, वहीं दूसरा दूर जा गिरा। उसे भी चोंट लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर-बरहन रोड़ पर ममता इंटर कॉलेज के सामने बाइक सवार दो भाइयों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक डंपर लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शनिवार की सुबह 9 बजे फिरोजाबाद, थाना पचोखरा के गांव मनी गढ़ी (पमारी) के सुरेश चंद्र अपने भाई तिलक के साथ एत्मादपुर आ रहे थे। एत्मादपुर-बरहन मार्ग पर ममता इंटर कॉलेज के पास पीछे से तेज रफ्तार आ रहे डंपर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में तिलक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में बाइक चला रहा भाई दूर जाकर गिर गया।
घटना की जानकारी पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तिलक आगरा की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। उसके दो छोटे बेटे हैं, एक 6 साल और दूसरा दो साल का है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित सुरेश चंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डंपर का नम्बर संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।