फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   high court agra

हाईकोर्ट खंडपीठ : अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार 

Sat, 07 Jan 2017 12:20 AM IST
हाईकोर्ट खंडपीठ : अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार 
हाईकोर्ट खंडपीठ : अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार  Updated Sat, 07 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
high court agra
court shimla
हाईकोर्ट खंडपीठ स्थापना के लिए एक बार फिर जिले के अधिवक्ता उग्र आंदोलन करने जा रहे हैं। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने दयालबाग से दीवानी तक पैदल मार्च निकाला। इसमें बड़ी संख्या में लोग भी शामिल रहे। एमजी रोड पर जाम भी लगाया गया। 
विज्ञापन

यूपी उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना जनमंच ने खंडपीठ स्थापना के लिए संकल्प यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इसके तहत शुक्रवार को पैदल मार्च निकाला गया। अधिवक्ता सबसे पहले दयालबाग में इकट्ठे हुए। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों के साथ पैदल चलते हुए दीवानी पहुंचे। वी वांट हाईकोर्ट के नारे लगाए गए। चौधरी अजय सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के लिए अधिवक्ता अब आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। जो राजनीतिक दल अपने घोषणा पत्र में हाईकोर्ट का मुद्दा रखेगा, उसी दल के प्रत्याशियों को वोट दिया जाएगा। इसके लिए आगामी आंदोलन ‘जो दल खंडपीठ की बात करेगा, वो लखनऊ में राज करेगा’ नारे के साथ चलाया जाएगा। लोगों से संपर्क भी किया जा रहा है। पैदल मार्च के बाद दीवानी पर एमजी रोड पर जाम लगाया गया। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने अधिवक्ताओं को समझाकर जाम खुलवाया। अचल शर्मा, हरिदत्त शर्मा, करतार सिंह भारती, फौरन सिंह तांगर, सरन लवानियां, उदयवीर सिंह, मान सिंह चौहान, लाखन सिंह तोमर, नरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र फौजदार, अरुण पचौरी, एसपी भारद्वाज, राम मोहन शर्मा, विजय पारासर, श्यामबाबू तिवारी, उमेश चौहान, बृजमोहन सिंह, मुकेश निम, विद्याराम बघेल, देवराज सिंह, मोहम्मद यूनुस खान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed