{"_id":"69c058e4c35789f5de000875","slug":"hi-tech-trauma-center-being-built-in-sn-250-patients-can-be-admitted-agra-news-c-25-1-agr1036-1016450-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एसएन में बन रहा हाईटेक ट्राॅमा सेंटर, 250 मरीज हो सकेंगे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एसएन में बन रहा हाईटेक ट्राॅमा सेंटर, 250 मरीज हो सकेंगे भर्ती
विज्ञापन
एडवांस इमरजेंसी एंड ट्रॉमा सेंटर
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज को इंटीग्रेटेड प्लान के तहत मिनी एम्स की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इसके लिए एडवांस इमरजेंसी एंड ट्रॉमा सेंटर बन रहा है। इसका करीब 30 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। अगले साल के अंत तक ये तैयार हो जाएगा। इसमें हादसे के घायल और अति गंभीर मरीजों की तत्काल सर्जरी हो सकेगी।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी में अभी 80 बेड हैं। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसके कारण इलाज में दिक्कतें आती हैं। ऐसे में इंटीग्रेटेड प्लान के तहत नए इमरजेंसी एंड ट्राॅमा सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। ये 10 मंजिला भवन होगा और इसमें 250 बेड होंगे। मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी और न्यूरोलॉजी विभाग के लिए अलग-अलग वार्ड बनेंगे।
ये सभी अलग-अलग मंजिल पर स्थापित होंगे। सभी में 50-50 बेड होंगे। अंतिम मंजिल पर चार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर होंगे। इसमें 50 बेड होंगे। इसमें वेंटिलेटर समेत सभी जीवनरक्षक उपकरण होंगे। एडवांस इमरजेंसी बनने से आसपास के जिलों के मरीजों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
एक ही इमारत में जांच, इलाज और सर्जरी की सुविधा
एसएन की इमरजेंसी में मरीज के भर्ती होने पर सीटी स्कैन, एक्सरे, एमआरआई की जांच हो सकेेगी। यहां पर पैथोलॉजी विभाग भी होगा, जिसमें खून और पेशाब संबंधी जांच की भी सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को दूसरे विभागों में चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ की भी बढ़ोतरी की जाएगी।