फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hemant's batting and Mridul's bowling wreaked havoc.

Agra News: हेमंत के बल्ले और मृदुल की गेंदबाजी ने बरपाया कहर

Fri, 09 Oct 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Hemant's batting and Mridul's bowling wreaked havoc.
मैन ऑफ द मैच हेमंत
आगरा। डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट एकेडमी में खेले गए अंडर-12 मुकाबले में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। हेमंत सारस्वत की 94 रन की पारी और मृदुल त्यागी की धारदार गेंदबाजी के दम पर टीम ने जीडी गोयनका स्कूल को 87 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी की। 30 ओवर 190 रन बनाए। हेमंत सारस्वत ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जीडी गोयनका स्कूल की ओर से माधव ने पांच विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयनका स्कूल की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एकेडमी के मृदुल त्यागी ने चार विकेट चटकाए, जबकि हर्षित पाल ने दो विकेट लिए। नतीजतन स्कूल की पूरी टीम 103 रन पर सिमट गई और एकेडमी ने मुकाबला जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए हेमंत सारस्वत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। डॉ. अजीत सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed