फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Helicopter service may start soon in Mudiya Purnima Mela in Govardhan Mathura

Mudiya Purnima Mela: सात मिनट में हेलीकॉप्टर से गिरिराज जी की परिक्रमा, 10 जुलाई से शुरू हो सकती है हवाई सेवा

Thu, 07 Jul 2022 11:33 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Jul 2022 11:33 AM IST
सार

हवाई सेवा के लिए गोवर्धन के गांव पैंठा में हेलीपोर्ट का निर्माण कराया गया है। बुधवार को लखनऊ की कंपनी के अधिकारियों ने हेलीपोर्ट का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Helicopter service may start soon in Mudiya Purnima Mela in Govardhan Mathura
गिरिराज पर्वत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन में अब सात मिनट में गिरिराज जी की परिक्रमा कर सकेंगे। इसके लिए गोवर्धन के गांव पैंठा में हेलीपोर्ट का निर्माण कराया गया है। 10 जुलाई से हेलीपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी पर्यटन विभाग कर रहा है। इसके संचालन के लिए लखनऊ की एक कंपनी के अधिकारियों ने हेलीपोर्ट का निरीक्षण किया। अगर सब कुछ ठीक रहा तो श्रद्धालु मुड़िया मेले में एक बार फिर हेलीकॉप्टर से परिक्रमा कर सकेंगे। 

विज्ञापन


ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने गोवर्धन गिरिराज पर्वत को विश्वपटल पर विख्यात करने के लिए जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा के सहयोग से गोवर्धन में हेलीपोर्ट निर्माण की योजना को अमली जामा पहनाया। गिरिराज पर्वत के समीप पैंठा गांव में 494.65 लाख रुपये से हेलीपोर्ट निर्माण के कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। 
विज्ञापन


हेलीपोर्ट से हेलीकॉप्टर की उड़ान के लिए टेंडर भी निकल चुके हैं। अब मुड़िया पूर्णिमा मेले से इसकी शुरुआत होने की संभावना है। इसके लिए बुधवार को लखनऊ की एक कंपनी के अधिकारियों ने हेलीपोर्ट का निरीक्षण किया। पर्यटन निगम से कंपनी की परिक्रमा के लिए प्रति यात्री किराए पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थाई व्यवस्था को स्थाई करने की तैयारी

गिरिराज परिक्रमा के लिए 2018 में हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई थी। वर्ष 2019 में भी यह प्रक्रिया जारी रही। तब इसके लिए स्थानीय डीएवी इंटर कॉलेज में टेंट व अस्थाई हेलीपोर्ट बनाया गया था। इसके बाद कोरोना काल में व्यवस्थाएं ठप रहीं। 

इस बार हेलीकॉप्टर की इस अस्थाई व्यवस्था का स्थाई करने के लिए पैंठा में हेलीपोर्ट का निर्माण करवा दिया गया है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो गिरिराज परिक्रमा के साथ-साथ मथुरा, वृंदावन और बरसाना आदि के मंदिरों के दर्शन के लिए यहां से हमेशा हेलीकॉप्टर मिलेगा। इससे लोगों को समय की बचत होगी।

जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि लखनऊ पर्यटन निगम को हेलीपोर्ट संचालक के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। मुड़िया मेला से पहले 10 जुलाई से उड़न खटोला सेवा संचालित हो सकती है। इसके संचालन के लिए कंपनी के अधिकारियों ने पैंठा में हेलीपोर्ट का निरीक्षण किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed