{"_id":"63b1755d1f7e364614545d1f","slug":"heavy-vehicles-have-been-banned-in-idgah-road-overbridge-in-agra-but-railway-said-no-danger-of-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरगर्दी: ईदगाह रोड ओवरब्रिज में प्रतिबंधित हैं भारी वाहन, रेलवे बोला-पुल जर्जर है लेकिन हादसे का खतरा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरगर्दी: ईदगाह रोड ओवरब्रिज में प्रतिबंधित हैं भारी वाहन, रेलवे बोला-पुल जर्जर है लेकिन हादसे का खतरा नहीं
Mon, 02 Jan 2023 07:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Jan 2023 07:41 AM IST
सार
आगरा में खेरिया एयरपोर्ट को वीआईपी रोड से जोड़ने वाला ईदगाह रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) जर्जर हालत में है। तीन साल से इसमें भारी वाहनों के गुजरने पर रोक है। गर्डर से लेकर पिलर तक क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके बाद भी रेलवे का कहना है कि इस आरओबी से हादसे का खतरा नहीं है। यह खुलासा जनसूचना अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी से हुआ है।
विज्ञापन
ओवरब्रिज में दरार
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आगरा कैंट और राजा की मंडी रेलवे स्टेशन के बीच बने इस आरओबी का निर्माण 1970 में हुआ था। लोहे के इस पुल को 50 साल हो गए। 2019 में इस पुल को पीडब्ल्यूडी ने अनफिट घोषित किया था। भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने के लिए बैरियर लगाया। रेलवे ने पुल की रंगाई-पुताई और मरम्मत की। पुल जर्जर है। कालीबाड़ी निवासी डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य ने आरटीआई में रेलवे से सूचना मांगी।
आरटीआई में रेलवे ने पुल को अनफिट बताया, लेकिन हादसे का खतरा होने से इनकार किया है। ऐसे में सवाल खड़े हो गए हैं। पुल अनफिट है तो फिर खतरा क्यों नहीं। भारी वाहनों के लिए पुल प्रतिबंधित है तो क्या पुल कमजोर नहीं कहलाएगा। इन सवालों के जवाब न प्रशासन दे रहा, न रेलवे के अधिकारी। ऐसे में क्या हादसे की आशंका से इनकार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीआई में रेलवे ने पुल को अनफिट बताया, लेकिन हादसे का खतरा होने से इनकार किया है। ऐसे में सवाल खड़े हो गए हैं। पुल अनफिट है तो फिर खतरा क्यों नहीं। भारी वाहनों के लिए पुल प्रतिबंधित है तो क्या पुल कमजोर नहीं कहलाएगा। इन सवालों के जवाब न प्रशासन दे रहा, न रेलवे के अधिकारी। ऐसे में क्या हादसे की आशंका से इनकार किया जा सकता है।
विज्ञापन
ये पुल पड़े अधूरे
शाहगंज-रुई की मंडी मार्ग को अर्जुन नगर से जोड़ने वाला आरओबी पांच साल से अधूरा पड़ा है। इसका प्रस्ताव बन चुका है, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका। बिचपुरी फाटक पर जाम से निजात के लिए पांच करोड़ से आरओबी प्रस्तावित है, लेकिन इसका भी कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।
विज्ञापन