{"_id":"6a9910b52756592793011512","slug":"heavy-rain-in-shikohabad-house-wall-and-roof-collapse-one-seriously-injured-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकोहाबाद में बारिश का कहर: कच्चे मकान की दीवार और छत गिरी, दब गया पूरा परिवार; मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकोहाबाद में बारिश का कहर: कच्चे मकान की दीवार और छत गिरी, दब गया पूरा परिवार; मची अफरा-तफरी
Thu, 03 Sep 2026 11:46 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:46 AM IST
सार
शिकोहाबाद के डंडियामई गांव में तेज बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार और दो कमरों की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर मकान मालिक घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी, बेटे, पुत्रवधू और दो वर्षीय नातिन को ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
कच्चे मकान की दीवार और छत गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में हुई तेज बारिश के कारण गांव डंडियामई में कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में मकान मालिक दबकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबे में दबे ग्रामीण को बाहर निकालकर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर आकर घटनास्थल का मुआयना किया है।
थाना क्षेत्र के गांव डंडियामई में सुन्नेश कुमार सिंह (60) अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। बुधवार रात सुन्नेश कुमार सिंह अलग कमरे में सोए हुए थे। देररात शुरू हुई तेज बारिश के कारण मकान के दो कमरों की छत और कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। छत और दीवार गिरने से हुई तेज आवाज के कारण अन्य ग्रामीण भी बारिश में ही घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने मलबे में दबे सुन्नेश कुमार सिंह को बाहर निकाला। वह घायल हो चुके थे। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ग्रामीणों ने इस घटना में घायल की पत्नी संतोष देवी, उनके बेटे राहुल सिंह, पुत्रवधू चंचल एवं दो वर्षीय नातिन रिद्धी को सकुशल मलबे से बाहर निकाल लिया। वह मामूली रूप से चोटिल हुए थे। घटना की सूचना पर पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम भी गांव में पहुंच गई। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर आकर घटना की जानकारी लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।