फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy rain in Agra on Shri Krishna Janmashtami

जन्माष्टमी पर बदला माैसम: आगरा में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जलभराव; धुल गईं कान्हा के जन्म की तैयारियां

Fri, 04 Sep 2026 06:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 04 Sep 2026 06:56 PM IST
सार

आगरा में शुक्रवार शाम को अचानक से माैमस बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। इससे मंदिरों और विभिन्न स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर की गई भव्य तैयारियां  प्रभावित हुईं।

विज्ञापन
Heavy rain in Agra on Shri Krishna Janmashtami
आगरा में बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर शुक्रवार को मौसम अचानक से बदल गया। शाम होते-होते आसमान में बादल घिर आए और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में बारिश ने मूसलाधार रूप ले लिया। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जन्माष्टमी पर मंदिरों और विभिन्न स्थानों पर सजावट और लाइटिंग की गई थी। बारिश के चलते आयोजन भी प्रभावित हुए। निचले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर जलभराव होने से यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


तेज बारिश के साथ कई स्थानों पर बिजली की चमक और बादलों की तेज गड़गड़ाहट सुनाई दी। मौसम बदलने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि, अचानक हुई तेज बारिश ने नगर निगम के जलनिकासी इंतजामों की भी पोल खोल दी। कई सड़कों पर पानी जमा होने से वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed