फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   heavy rain in agra made weather easy

झमाझम बारिश से नहाई ताजनगरी, खुशनुमा हुआ मौसम

Fri, 22 Sep 2017 02:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 22 Sep 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in agra made weather easy
बरसात - फोटो : अमर उजाला
सितंबर के महीने में मई-जून सी गर्मी का सितम झेल रहे ताजनगरी आगरा के लोगों को शुक्रवार को काफी राहत मिली है। शुक्रवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने शहर का मौसम सुहाना कर दिया। आगरा के साथ आसपास जिलों में भी बारिश हुई। कई निचले इलाकों में जलभराव भी हो गया। 
विज्ञापन


बता दें कि इस बार आगरा में बारिश काफी कम हुई जिससे लोग लगातार गर्मी का सामना कर रहे हैं। सितंबर के महीने में 41 डिग्री तापमान ने लोगों का  जीना मुहाल कर दिया था। गुरुवार को हल्की बारिश के बाद यहां थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन फिर बारिश थम गई। 
विज्ञापन


हालांकि बादल बने रहे। इसके बाद शुक्रवार को आगरा के यमुना किनारा, सिकंदरा आदि क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में भी कमी आई। लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की। हालांकि बारिश के कारण बाजार में लोगों का परेशाना का भी सामना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई इलाकों में जलभराव के कारण जाम के हालात भी बन बन गए। दयाल बाग क्षेत्र में नालों की सिल्ट बरसात के कारण बहकर सड़कों पर फैल गई। इसके कीचड़ ने लोगों का निकलना दूभर ‌कर दिया। 

टूंडला में जलभराव

heavy rain in agra made weather easy
बरसात - फोटो : अमर उजाला
आगरा के साथ फिरोजाबाद के टूंडला में भी तेज बारिश शुरू हो गई है। बारिश शुरू होते ही यहां निचले इलाकों में पानी भर ‌गया। छोटी-छोटी गलियों में लोगों पानी में होकर निकलने को मजबूर हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed