फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavey Fog In Agra City Weather Forecast For Next Two Days

आगरा: घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, जानिए दो दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

Sat, 30 Jan 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 30 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Heavey Fog In Agra City Weather Forecast For Next Two Days
आगरा में कोहरा: घने कोहरे के कारण रेल यातायात पर दिखा असर - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में कोहरे ने गुरुवार रात नौ बजे से से शुक्रवार सुबह 11 बजे तक लगातार 14 घंटे वाहनों की रफ्तार को थामे रखी। इस दौरान शीतलहर भी चलती रही। आगरा प्रदेश में सातवां सबसे सर्द शहर रहा। अधिकतम पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक कोहरे और शीतलहर से निजात नहीं मिलने वाली। गलन और ठिठुरन बरकरार रहेगी और अधिकतम तापमान दो से डिग्री सेल्सियस तक और लुढ़क सकता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री पर आ गया जो बृहस्पतिवार के मुकाबले पांच डिग्री बढ़ गया, लेकिन सामान्य से यह तीन डिग्री नीचे रहा। धूप खिलने के कारण दोपहर में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 6.5 डिग्री हो गया। गुरुवार रात नौ बजे से कोहरा शुरू हुआ था जो शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे तक बना रहा। धूप खिलने के बाद कोहरा छंटा। 
विज्ञापन


होटल में देह व्यापार, दो महिलाओं सहित आगरा पुलिस ने छह पकड़े, मोबाइल में मिलीं युवतियों की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे के कारण सुबह ताजमहल पर सैलानियों की आमद कम रही। दोपहर में 12 बजे के बाद ही सैलानी ताज पर पहुंचे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक शीतलहर और कोहरा बना रहेगा। तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जनवरी की विदाई तक सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा। 
 

ये भी पढ़ें-  आगरा: तेंदुए को देखकर दहशत में आए मऊ के ग्रामीण, बीहड़ छोड़ भागे

सूबे में आगरा सातवें स्थान पर
सूबे में सबसे कम न्यूनतम तापमान फुर्सतगंज में 2 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरे स्थान पर मेरठ 3.1 डिग्री सेल्सियस, तीसरे स्थान पर मुजफ्फरनगर 3.6 डिग्री सेल्सियस, चौथे स्थान पर सुल्तानपुर 4 डिग्री सेल्सियस, पांचवें स्थान पर गोरखपुर 5.3 डिग्री सेल्सियस, छठे स्थान पर प्रयागराज 5.6 डिग्री सेल्सियस और सातवें स्थान पर आगरा का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed