फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prostitution Racket Caught In Hotel Of Etmadpur Crime News

होटल में देह व्यापार, दो महिलाओं सहित आगरा पुलिस ने छह पकड़े, मोबाइल में मिलीं युवतियों की तस्वीरें

Sat, 30 Jan 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 30 Jan 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Prostitution Racket Caught In Hotel Of Etmadpur Crime News
देह व्यापार का मामला (फाइल फोटो)
एत्मादपुर में आगरा हाईवे स्थित डे नाइट होटल व रेस्टोरेंट में पुलिस ने शुक्रवार सुबह छह बजे छापा मारा तो देह व्यापार का भंडाफोड़ हो गया। होटल संचालक सुमन ही देह व्यापार करा रहा था। पुलिस को देखते ही वह चिल्लाने लगा, भागो-भागो, पुलिस आ गई। पुलिस ने उसे, दो महिलाओं और और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। होटल के कमरों से बीयर की बोतल, 8850 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन


सीओ अर्चना सिंह व प्रशिक्षु सीओ स्वाती चौधरी ने पुलिस टीम के साथ हाईवे के गांव नगला रामबक्स स्थित डे नाइट होटल व रेस्टोरेंट में छापा मारा था। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि पुलिस को देखकर एक व्यक्ति दूसरी मंजिल की तरफ चिल्लाते हुए भागा। वह कह कहा था, भागो-भागो पुलिस आ गई। उसे पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में अपना नाम सुमन निवासी ग्राम नगला उदना, सराय नीम जलेसर बताया। वह होटल संचालक है। उसकी आवाज सुनकर एक युवक भागने लगा था। उसे भी पकड़ लिया। उसने अपना नाम आसिव निवासी मोहल्ला सतौली एत्मादपुर बताया गया है।
विज्ञापन


एटा: एक दिन की डीएम बनी शिवांगी, कहा- आईएएस बनकर शिक्षा में करेंगी सुधार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दोनों को लेकर दूसरी मंजिल के कमरे में गई। कमरा खोला गया तो एक महिला व एक पुरुष मिले। युवक ने अपना नाम राहुल निवासी ब्लॉक कॉलोनी पुरानी तहसील टूंडला बताया, वहीं महिला विष्णु गार्डन पश्चिम दिल्ली की निवासी है। पुलिस ने दूसरे कमरे में छापा मारा जहां दूसरी महिला मिली। वह मोहम्मदाबाद टूंडला की है। कमरे में युवक शोयब निवासी सराय शेख थाना सिरसागंज फिरोजाबाद मिला।

व्हाट्सएप पर भेजते हैं कॉल गर्ल की फोटो
पुलिस की पूछताछ में संचालक सुमन ने बताया कि आकाश कॉलगर्ल के संपर्क में रहता है। उसके मोबाइल में 50 से ज्यादा कॉल गर्ल के फोटो हैं। इन्हें व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को भेजा जाता है। सबके फोटो के साथ रेट लिखे होते हैं। ग्राहक के पसंद करने पर उसे बुला लिया जाता है।

देह व्यापार का मुकदमा दर्ज
पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया। फरार आकाश व एक अन्य युवक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच कोतवाली सीओ दीक्षा सिंह को सौंपी गई है।

नाम का होटल, चाय तक मिलती नहीं
इस होटल में पुलिस ने देखा कि चाय तक नहीं मिलती है। न रसोई है और न ही कुर्सी और मेज हैं। यहां सिर्फ कमरे बुक किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed