फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heat wave in Agra temperature will rise know next two days weather

मई में इतना बुरा हाल, जून में क्या होगा: आगरा में गर्मी का सितम, बढ़ेगा पारा...अगले दो दिन आसमान से बरसेगी आग

Thu, 27 Mar 2025 02:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 02:20 PM IST
सार

मई में ही गर्मी का सितम शुरू हो गया है। आगरा की बात करें तो  शहर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन पारा बढ़ने की संभावना है। 
 

विज्ञापन
Heat wave in Agra temperature will rise know next two days weather
भीषण गर्मी - फोटो : Freepik

विस्तार

यूं तो मार्च के महीने को कम गर्मी वाला माना जाता है। मगर, मौसम के मिजाज से लग रहा है कि गर्मी इस साल कई रिकॉर्ड कायम करेगी। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम स्तर पर पहुंचा। यह सामान्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने बृहस्पतिवार को तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


बुधवार को आगरा प्रदेश में पांचवां सबसे गर्म शहर रहा। 41.6 डिग्री के साथ प्रयागराज सबसे गर्म रहा तो 41.1 के साथ झांसी दूसरे स्थान पर। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार को गर्म हवाएं भी चलेंगी। बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: करणी सेना का सांसद के घर उपद्रव, दरोगा-इंस्पेक्टर को भी पीट दिया...सीएम योगी एक किमी दूरी ही दे रहे थे भाषण
विज्ञापन
विज्ञापन





 

प्रदेश के सबसे गर्म 5 जिले
प्रयागराज- 41.6
झांसी- 41.1
हमीरपुर- 40.6
सुल्तानपुर- 39.8
आगरा- 39.6

ये भी पढ़ें -  सपा सांसद के घर हमला: पुलिस ने पकड़े जो युवा छुड़वा लिए...कोई और हो तो बता दें; करणी सेना ने किया 'एक्स'



 

मार्च 2022 रहा था सबसे गर्म
मार्च के मौसम में शहर में गर्मी का रिकॉर्ड पहले भी टूट चुका है। 28 मार्च 2017 को भी शहर का तापमान 39.6 डिग्री रहा था। इसके बाद साल 2022 में अधिकतम तापमान ने रिकॉर्ड कायम किया। 28 मार्च 2022 को शहर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

ये भी पढ़ें -  सपा सांसद के घर हमला: करणी सेना ने मचाया उपद्रव...दो केस हुए दर्ज, पुलिस ने भी कराई एक FIR
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed