फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heat havoc in UP: Young farmer working on farm in Etah died fell unconscious could not get up again

यूपी में गर्मी का कहर: एटा में खेत पर काम कर रहे युवा किसान की मौत, बेहोश होकर गिरा...फिर नहीं उठ सका

Fri, 31 May 2024 02:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 May 2024 02:30 PM IST
सार

परिवार के लोगों ने बताया कि वो भीषण गर्मी में काम करते-करते गिर गया। इसके बाद नहीं उठा। परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। 
 

विज्ञापन
Heat havoc in UP: Young farmer working on farm in Etah died fell unconscious could not get up again
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में गर्मी का कहर जारी है, जिसके चलते चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। बृहस्पतिवार को रिजोर थाना क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे एक युवा किसान की मौत हो गई। परिजन के मुताबिक भीषण गर्मी के चलते वह बेहोश होकर गिर पड़ा। मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराए बिना परिजन शव ले गए।
विज्ञापन


थाना रिजोर के गांव मिर्जापुर सई निवासी दीपेंद्र ने बताया कि भाई आकाश (20) बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 8:30 बजे खेत पर चारा लेने गए थे। वहां काम चल रहा था, तो वह भी अपनी चिकोरी की फसल काटने लगे। लगभग आधा घंटे बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को पुकारा। जब तक लोग उसके पास पहुंचे, वह बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देखकर लोगों ने इसकी सूचना घर पहुंचाई। हम लोग तुरंत ही खेत पर गए और आकाश को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही हम घर ले आए और देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


बढ़ते तापमान में धूप से रखें बचाव
डॉ. निर्मल जैन ने बताया कि बढ़ते तापमान में धूप से बचाव रखें। जितना हो सके पानी पीयें और सिर को ढककर ही घर से बाहर निकलें। कभी-कभी धूप में शारीरिक श्रम करते समय तापमान बढ़ने से डिहाइड्रेशन हो जाता है। इसके कारण व्यक्ति अचेत हो जाता है और अधिक समय तक उपचार न मिलने पर हृदयगति रुकने से मौत भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed