फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heart, lung transplantation, bone-skin and milk banks to be set up

Agra News: हृदय, फेफड़े का प्रत्यारोपण, बनेंगे हड्डी-त्वचा और मिल्क बैंक

Mon, 10 Nov 2025 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Heart, lung transplantation, bone-skin and milk banks to be set up
एसएन का मॉडल
आगरा। अगले पांच साल में एसएन मेडिकल कॉलेज की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी। यहां किडनी-लिवर समेत कई अंगों का प्रत्यारोपण हो सकेगा। हड्डी, त्वचा और मिल्क बैंक की भी स्थापना की जाएगी। इंटीग्रेटेड प्लान में कॉलेज प्रशासन ने कुछ और योजनाएं बढ़ाकर प्रस्ताव शासन को भेजा है। 2030 परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी, जिसमें 1200 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इंटीग्रेटेड योजना में एसएन मेडिकल कॉलेज 70 एकड़ जमीन पर विकसित होगा। इसमें 52 एकड़ भूमि में एकेडमिक और एडमिनिस्ट्रेशन समेत चिकित्सकीय सेवाएं संचालित होंगी। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान रोड पर 20 एकड़ जमीन पर चिकित्सकों के लिए आवास बनाए जाएंगे। 15 नए बहुमंजिला (जी+8) भवन बनेंगे, जिनमें सभी विभाग स्थानांतरित होंगे।
विज्ञापन

सभी को एयर कनेक्टिविटी कर जोड़ा जाएगा। 34 ऑपरेशन थिएटर को बढ़ाकर 50 किया जा रहा है। इनमें आधुनिक मशीनें-उपकरण लगेंगे। इनसे भविष्य में हृदय, फेफड़े और किडनी-लिवर ट्रांसप्लांट हो सकेंगे। हड्डी और त्वचा बैंक बनाने की भी योजना है। दान में मिलने पर इनका मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किया जा सकेगा। नवजातों के लिए स्त्री रोग विभाग में मिल्क बैंक भी शुरू किया जाएगा। इससे नवजात का जीवन बच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

1100 बेड के साथ बढ़ेंगी 94 सीटें
- मेडिकल कॉलेज में अभी 1400 बेड हैं। परियोजना पूरी होने के बाद इसमें 2500 से अधिक बेड हो जाएंगे। इससे भर्ती मरीजों को आसानी होगी। एमबीबीएस की 250 सीटें हो जाएंगी, जो अभी 200 हैं। पीजी की 213 से बढ़ाकर 250 सीट और डीएम की 8 की जगह 15 सीटें हो जाएंगी। इससे इलाज के साथ कॉलेज से विशेषज्ञ चिकित्सक भी तैयार होंगे।

-------------

मिनी एम्स बन रहा मेडिकल कॉलेज
- मेडिकल कॉलेज मिनी एम्स की तर्ज पर बन रहा है। अगले 5 साल में सभी योजनाएं पूरी हो जाएंगी। मॉड्युलर ओटी बढ़ाई जा रही हैं, जिसमें अंग प्रत्यारोपण हो सकेंगे। अंग बैंक की भी योजना है। कैंसर, किडनी, लिवर, हृदय रोग के अतिगंभीर मरीजों की सर्जरी और इलाज की सुविधा हो जाएगी। दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। - डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य
-------------
ये बनेंगे विभाग:
विभाग बेड
- क्रिटिकल केयर यूनिट- 100
- ट्राॅमा एंड इमरजेंसी ब्लॉक: 350
- मेडिसिन एंड मेडिसिन एलाइड ब्लॉक: 350
- सर्जरी एलाइड ब्लॉक: 350
- कैंसर रोग ब्लॉक: 300
- बाल रोग ब्लॉक 200
- गर्ल्स एंड बॉयज हॉस्टल: 840 कक्ष
- डॉक्टर आवास 150 डॉक्टरों के लिए
- कार पार्किग: 1500 वाहन
- नर्सिंग हॉस्टल 300 छात्रों के लिए
- एकेडमिक एंड एडिमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक:
- जिम्नेजियम : इनडोर खेलकूद, जिम, योग केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed