{"_id":"67b9ff07edf451aac600b1bb","slug":"heart-is-leaving-us-at-an-early-age-due-to-changing-lifestyle-and-eating-habits-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-128234-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heart Attack: युवाओं में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा, फास्ट फूड और बदलती लाइफ स्टाइल से दिल हो रहा कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Heart Attack: युवाओं में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा, फास्ट फूड और बदलती लाइफ स्टाइल से दिल हो रहा कमजोर
Sat, 22 Feb 2025 10:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:14 PM IST
सार
आज की युवा पीढ़ी का झुकाव घर के हेल्दी भोजन के स्थान पर फास्ट फूड की ओर तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही लाइफ स्टाइल भी पहले से बदल गई है।
विज्ञापन
हृदय रोग
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
बदलती लाइफ स्टाइल व खानपान से कम उम्र में ही हृदय साथ छोड़ रहा है। एक पखवाड़े में तीन युवाओं की हृदयघात से मौत हो चुकी है। वहीं 25 से 30 मरीज प्रतिदिन जिला अस्पताल में ईसीजी व बीपी की जांच को पहुंच रहे हैं। इनमें 40 प्रतिशत तक युवा शामिल रहते हैं।
समय के साथ लोगों के खानपान में तेजी से बदलाव हुआ है। आज की युवा पीढ़ी का झुकाव घर के हेल्दी भोजन के स्थान पर फास्ट फूड की ओर तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही लाइफ स्टाइल भी पहले से बदल गई है।
इसका सबसे अधिक असर लोगों के हृदय या इससे संबंधित बीमारियों पर देखने को मिल रहा है। बिना किसी पूर्व संकेत के लोगों के हृदयघात से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच के साथ ही चिकित्सक आवश्यक सलाह भी ऐसे रोगियों को दे रहे हैं, ताकि हृदयघात का खतरा कम हो सके।