{"_id":"6918c6c5cab0aa2a680f410a","slug":"hearing-the-pleas-of-the-complainants-the-district-magistrate-got-the-work-done-immediately-kasganj-news-c-175-1-kas1001-139536-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फरियादियों की सुन गुहार, जिलाधिकारी ने हाथों-हाथ करवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फरियादियों की सुन गुहार, जिलाधिकारी ने हाथों-हाथ करवाया काम
Sun, 16 Nov 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो13सदर तहसील में जमीन पर बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनते डीएम प्रणय सिंह। संवाद
कासगंज। महीनों से चक्कर काटते फरियादियों की पुकार शनिवार को जिलाधिकारी ने सुनी तो उनकी समस्या का मात्र 30 मिनट में समाधान हो गया। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगा रहे दिव्यांग, वृद्ध और महिलाओं पर जब जिलाधिकारी की नजर पड़ी तो वह खुद उनके पास पहुंच गए। उनके साथ सीढि़यों पर बैठकर समस्या सुनी और तत्काल समाधान भी करवा दिया।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने शनिवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांग, वृद्ध व महिला फरियादियों का उस समय दिल छू लिया जब फरियादी तहसील की सीढि़यों पर बैठे थे और जिलाधिकारी की नजर उन पर पड़ी। फरियादियों को देख जिलाधिकारी उनके पास पहुंचे और समस्या पूछी। सभी ने राशन कार्ड न बनने की समस्या बताई। इस पर जिलाधिकारी फरियादियों के साथ सीढि़यों पर बैठ गए और मात्र तीस मिनट में उनका समाधान करते हुए राशन कार्ड बनवा दिया।
इन फरियादियों में संजू देवी निवासी ग्राम हरनातपुर, शमा परवीन निवासी मोहल्ला नवाब, विमलेश कुमारी निवासी दुर्गा कॉलोनी के कई महीनों से राशन कार्ड नहीं बन पा रहे थे। जिलाधिकारी ने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी को बुलाकर राशन कार्ड बनवाकर दिव्यांगजनों की समस्याओं का निस्तारण कराया। महीनों की समस्या का तत्काल समाधान देखकर फरियादी भी बेहद खुश नजर आए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित करें, जिससे पीड़ितों को बार-बार चक्कर न काटना पड़े। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष बिजली के बिल अधिक आने, विधवा व वृद्वावस्था पेंशन न मिलने, राशन कार्ड बनवाने, भूमि की पैमाइश कराने, अवैध कब्जा हटवाने, राजस्व, भूमि विवाद, उत्पीड़न, आपसी विवाद आदि से संबंधित करीब 52 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस संबंधी मामलों में संबंधित थाना प्रभारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी संजीव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जिले की अन्य दोनों तहसील सहावर एवं पटियाली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं।