{"_id":"60f6cb078ebc3e79b7717d37","slug":"health-workers-protest-against-transfer-continue-mainpuri-news-agr5005250121","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानांतरण के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों ने दूसरे दिन भी दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानांतरण के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों ने दूसरे दिन भी दिया धरना
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। यूपी मेडिकल एवं पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को लिपिक संवर्ग के लोगों ने कार्य बहिष्कार करते हुए सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। मुख्यमंत्री के नाम सीएमओ डॉ. पीपी सिंह को ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को धरना प्रदर्शन में कर्मचारी नेता आरके वर्मा ने कहा कि निदेशक प्रशासन द्वारा नीति विरुद्ध मानकों की अनदेखी कर लिपिक संवर्ग के तबादले किए हैं। शासन को इस पर फिर से विचार करना चाहिए। एक साथ बड़े पैमाने पर स्थानांतरण होने से विभाग की व्यवस्था भी प्रभावित हो जाएगी। शैलेंद्र सिंह ने कहा कि नीति विरुद्ध किए गए स्थानांतरण को शासन तुरंत निरस्त करे।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में लिपिक संवर्ग पूरी तरह से अपना सहयोग दे रहा है। टीकाकरण से लेकर प्रत्येक विभागीय कार्य में दिन-रात कार्य किया जा रहा है। ऐसे समय में स्थानांतरण से विभागीय कार्य भी प्रभावित होंगे। शासन को नीति विरुद्ध किए गए स्थानांतरण शीघ्र निरस्त करने चाहिए। सीएमओ को मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में स्थानंातरण को सामूहिक रूप से निरस्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने वालों में विमल चौहान, अरुण चौहान, पुष्पेद्र ङ्क्षसह, ब्रजेश कुमार, विकास गुप्ता, अनिल चौहान, पीडी यादव, नीतू कश्यप, मंजू यादव, प्रीति वर्मा, संगीता कबीर, शैलेंद्र सिंह, अजीत सक्सेना, पवधेश यादव, जेडी वर्मा, भोलानाथ चतुर्वेदी, मोहित गंगवार, विवेक अवस्थी आदि लोग शामिल रहे।