{"_id":"64a853edbe9b32b8020319a5","slug":"health-workers-missing-guards-making-pamphlets-and-applying-ointment-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-687-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्वास्थ्यकर्मी गायब, गार्ड बना रहे पर्चा और कर रहे मरहम पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्वास्थ्यकर्मी गायब, गार्ड बना रहे पर्चा और कर रहे मरहम पट्टी
Fri, 07 Jul 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
घिरोर। स्वास्थ केंद्र पर स्वास्थ्यकर्मियों की अनदेखी के कारण आए दिन मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों के स्थान पर अप्रशिक्षित गार्ड मरीजों की मरहम पट्टी और टांका आदि लगा रहे हैं।
मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोधना घिरोर से जुड़ा हुआ है। शुक्रवार को यहां तैनात अधिकतर चिकित्साकर्मी अपनी ड्यूटी से गायब थे। मरहम पट्टी कक्ष में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों के गायब होने के कारण यहां तैनत गार्ड अमित कुमार मरीजों का पर्चा बना रहा था और वही मरीजों की मरहम पट्टी कर रहा था। जानकारी करने पर पता चला कि अधिकांश वॉर्ड बॉय ड्यूटी करने आते ही नही हैं और राजनीति के चलते कोई किसी की कह नहीं पाता है। स्वास्थ्य केंद्र पर डेढ़ बजे ही प्रयोग शाला भी बंद थी। मरीज बिना जांच के ही वापस लौट रहे थे।
क्षेत्रीय ग्रामीण संतोष कुमार, प्रवेश कुमार, राम शरन आदि का कहना है कि उच्चाधिकारियों की मिली भगत से वार्ड बॉय और अन्य स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी नियमित नहीं करना चाह रहे है। ग्रामीणों ने मामले की जांच की मांग सीएमओ से की है।