{"_id":"642561692a2d5540b00c11c3","slug":"health-deteriorated-of-eaight-people-due-to-eating-kuttu-flour-in-firozabad-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: कुट्टू का आटा खाने से आठ लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराए गए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: कुट्टू का आटा खाने से आठ लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराए गए भर्ती
Thu, 30 Mar 2023 03:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 30 Mar 2023 03:46 PM IST
सार
अष्टमी व्रत के दौरान श्रद्धालुओं ने कुट्टू के आटे का सेवन किया था, जिसके बाद आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। अचानक तेज चक्कर, सिरदर्द और उल्टी की शिकायत लेकर लोग अस्पतालों की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
कुट्टू का आटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में नवरात्र की अष्टमी उपवास के दौरान कुट्टू के आटे का सेवन करने से महावीर नगर और रहना निवासी आठ लोग बीमार हो गए। परिजन उनको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां उनकी हालत में सुधार बताया गया है।
उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला रहना निवासी सुशीलादेवी, अशोक कुमार, प्रगति, गुड्डी देवी, पारुल और आकाश निवासी रहना तथा दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला महावीर नगर निवासी शिवराज और विवेक ने बुधवार को दुर्गा अष्टमी पर उपवास रखा था। शाम को इन लोगों द्वारा बाजार से लाए गए कुट्टू के आटे की पकौड़ी बनवाकर उसका सेवन किया था। कुट्टू के आटे की पकौड़ी का सेवन करने से इन लोगों को चक्कर आने के साथ ही कमजोरी लगने लगी और उल्टियां शुरू हो गईं।
ये भी पढ़ें - Agra: फतेहपुर सीकरी में मधुमक्खियों का हमला, मची भगदड़, पांच फ्रांसीसी पर्यटक हुए जख्मी
विज्ञापन
इस बीच परिजन सभी लोगों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। यहां इनकी हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। सुबह तक सभी के स्वास्थ्य में आराम बताया गया है। बता दें नवरात्र के पहले दिन कुट्टू के आटे की पकौड़ी का सेवन करने से 17 लोग बीमार हुए थे। इनमें पांच बच्चें भी शामिल रहे।
विज्ञापन
यहां का है मामला