{"_id":"64255b8e49811a89bc061313","slug":"bees-attack-on-tourists-in-fatehpur-sikri-agra-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: फतेहपुर सीकरी में मधुमक्खियों का हमला, मची भगदड़, पांच फ्रांसीसी पर्यटक हुए जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: फतेहपुर सीकरी में मधुमक्खियों का हमला, मची भगदड़, पांच फ्रांसीसी पर्यटक हुए जख्मी
Thu, 30 Mar 2023 03:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 30 Mar 2023 03:25 PM IST
सार
फतेहपुर सीकरी के दीवाने आम की ओर रास्ते पर मधुमक्खियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए भागे पर्यटकों ने भागने का प्रयास किया, इसके बाद भी मधुमक्खियों के काटने से पांच पर्यटक जख्मी हो गए।
विज्ञापन
उपचार के लिए आए पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर सीकरी के स्मारकों का अवलोकन कर अपनी बस पर लौट रहे फ्रांसीसी पर्यटक दल पर मार्ग में नौबत खाना के निकट मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। पांच पर्यटकों को मधुमक्खियों ने काटकर जख्मी कर दिया। मौके पर पहुंचे एएसआई कर्मियों एवं एसआईएस सुरक्षाकर्मियों द्वारा घायल पर्यटकों को सीएचसी लाकर उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर के बाद सीकरी आए थे पर्यटक
बताया गया है कि टूरिस्ट गाइड राम तिवारी जयपुर से फ्रांसीसी पर्यटकों के ग्रुप को फतेहपुर सीकरी स्मारकों का अवलोकन कराने के लिए लाए थे। पर्यटकों द्वारा स्मारकों का अवलोकन करने के बाद दीवाने आम से आगरा गेट पर खड़ी अपनी बस तक पैदल ही चल दिए और मार्ग में नौबत खाना स्मारक के निकट यकायक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। इससे पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
पांच पर्यटक हुए जख्मी
पांच पर्यटकों को मधुमक्खियों ने काटकर जख्मी कर दिया। इसकी सूचना पर एएसआई कर्मी अरविंद कुमार, एसआईएस के कमांडर नागेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। तत्काल घायल पर्यटकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां पर डॉक्टर देवकीनंदन, फार्मासिस्ट दुर्गेश अग्रवाल द्वारा उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बाद गाइड पर्यटकों को लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। घायल पर्यटकों के नाम जॉन लुक, विवियन, मैथ्यू सेट्रे, डेचसेट गोसीन और कैथरीन ट्रोटवास बताए गए हैं।
विज्ञापन