फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health department will run Sparsh leprosy awareness campaign in Agra

सेहत की बात: शरीर पर दाग-धब्बा...खुजली भी नहीं होती तो सावधान, खतरनाक बीमारी ले रही जन्म; पढ़ें डॉक्टर की सलाह

Tue, 30 Jan 2024 02:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 02:04 PM IST
सार

यदि आपके शरीर पर भी दाग-धब्बा है। इसमें खुजली भी नहीं होती है तो सावधान हो जाएं। यह खतरनाक बीमारी जन्म ले रही है। आगे पढ़ें और जानें डॉक्टर की सलाह। 

विज्ञापन
Health department will run Sparsh leprosy awareness campaign in Agra
घर-घर खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्वास्थ्य विभाग 30 जनवरी से 13 फरवरी से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलेगा। इसमें टीम घर-घर जाकर मरीजों को चिह्नित करेगी। दाग-धब्बे ठीक नहीं हो रहे और उनमें सुन्नपन है तो ये कुष्ठ हो सकता है। दवा से ये बीमारी ठीक हो रही है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 15 दिन विशेष अभियान चलाकर मरीज चिह्नित किए जाएंगे, इनका निशुल्क इलाज किया जाएगा। किसी घर में मरीज मिलने पर पड़ोस के 10 घरों में स्वस्थ लोगों को बीमारी से बचाव के लिए भी दवा दी जाएगी। 
विज्ञापन


अभियान का शुभारंभ मंगलवार को ताजगंज स्थित गांधीग्राम कुष्ठ आश्रम में जागरूकता कार्यक्रम के साथ शुरू होगा। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. सीएल यादव ने बताया कि ये छुआछूत की बीमारी नहीं हैं। इलाज से ठीक हो जाता है। ये माइक्रो वैक्टीरियल लैप्री जीवाणु से होती है। जिले में बीते साल कुष्ठ के 116 मरीज चिह्नित किए थे। इसमें से 103 दवा के साथ ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं लक्षण

  • शरीर पर दाग,धब्बा जो ठीक नहीं हो रहा हो।
  • दाग-धब्बे में खुजली न होना, पसीना न आना।
  • कान पर गांठें उभर आना।
  • हथेली-तलवों और दाग-धब्बों का सुन्न होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed