फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health department siezed the shop of fake doctor

पिनाहट में झोलाछाप की दुकान सीज

Wed, 28 Jul 2021 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
health department siezed the shop of fake doctor
पिनाहट के गांव पापरी नागर में अवैध क्लिनिक सील की गयी . - फोटो : Agra Dehat
पिनाहट। क्षेत्र के गांव पापरीनागर में सीएचसी पिनाहट के प्रभारी ने छापा मारकर झोलाछाप की दुकान की जांच की। कोई भी प्रपत्र नहीं दिखाने पर दुकान को सीज कर दिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिनाहट के प्रभारी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि पापरी नागर में झोलाछाप की दुकान संचालित होने की सूचना मिली थी। इस पर मंगलवार को जांच की गई। वहां पर चिकित्सक से संबंधित कोई भी अभिलेख मौजूद नहीं मिले। इसके अलावा टिटबैक इंजेक्शन फ्रिज के बजाय खुले में रखा मिला। कुछ एक्सपॉयरी दवाएं भी रखी थीं। टीम को देखते ही झोलाछाप वहां से भाग निकला। इस पर दुकान को सीज कर दिया गया है। दुकान पर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। सात दिन में अभिलेख समेत झोलाछाप को उपस्थित होने के लिए कहा गया है। आसपास के लोगों ने टीम को बताया कि झोलाछाप यहां कई साल से दुकान खोले है। इलाज के नाम पर लोगों को लूट रहा है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि झोलाछाप के खिलाफ अन्य कस्बों में भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में डॉ. कपिल यादव, राणा प्रताप चौहान, सुनील, अवधेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed