फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health Department Send Ambulance For Black Fungus Patient After Many Day Family Not Send For Treatment

लापरवाही: ब्लैक फंगस का शिकार महिला को कई दिन बाद लेने पहुंची एंबुलेंस, परिजनों ने किया इनकार

Thu, 27 May 2021 01:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 27 May 2021 01:13 PM IST
सार

परिजन महिला को घर ले आए थे। परिवारीजन स्वास्थ्य विभाग से लगातार मदद मांगते रहे। मगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एक-दूसरे के पाले में गेंद फेंकते गए।

विज्ञापन
Health Department Send Ambulance For Black Fungus Patient After Many Day Family Not Send For Treatment
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में ब्लैक फंगस से पीड़ित महिला को कई दिन बाद स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस अस्पताल में भर्ती कराने के लिए पहुंची। परिजनों ने महिला को अस्पताल भेजने से मना कर दिया। परिजनों का कहना था कि महिला को इलाज के लिए आगरा या जयपुर ले जाएंगे।

विज्ञापन


19 मई को महावीर नगर गली नंबर दो निवासी महिला में ब्लैक फंगस होने की पुष्टि जयपुर में हुई थी। परिजन महिला को घर ले आए थे। परिवारीजन स्वास्थ्य विभाग से लगातार मदद मांगते रहे। मगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एक-दूसरे के पाले में गेंद फेंकते गए। दवा के नाम पर पैरासीटामोल, जिंक आदि टैबलेट भेज दी गई थी।
विज्ञापन


काफी दिन गुजर जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस को भेजा। मगर अस्पताल भेजने से महिला के परिजनों ने मना कर दिया। परिजनों का कहना था कि वह इलाज कराने अब जयपुर या फिर आगरा ले जाएंगे। एसीएमओ डॉ. वीपी सिंह का कहना है कि एंबुलेंस महिला के घर गई थी। मगर परिजनों ने महिला को भर्ती कराने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन की मौत,16 संक्रमित मिले

कोरोना संक्रमण से बुधवार को तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 16 मरीज संक्रमित मिले हैं। मृतक संख्या बढ़कर 131 और कुल पॉजिटिव 8536 हो गए हैं। नगला केवल निवासी 84 वर्षीय महिला ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। फिरोजाबाद की 55 वर्षीय महिला की सैफई कॉलेज और शिकोहाबाद के कटरा मीरा में 92 वर्षीयमहिला की एफएच मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शिकोहाबाद के पक्का तालाब निवासी 65 वर्षीय महिला, फिरोजाबाद शहर निवासी 57 वर्षीय महिला, मोहम्मदपुर निवासी 30 वर्षीय महिला, बिलेहना निवासी 20 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। शिकोहाबाद निवासी 40 वर्षीय पुरुष, कायथा निवासी 20 वर्षीय युवती, नगला केवल निवासी 34 वर्षीय महिला, टूंडला थाना के पीछे 32 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। शिकोहाबाद के कुडी, अरांव ,सोरखा, शेरपुर, नंदे करहरा में भी कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है।
आगरा कोरोना: संक्रमण के 22 नए मरीज मिले, 10 मौतें हुई दर्ज, 405 पहुंचा कुल मृतकों का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed