फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health Department Active After Found Dengue

एटाः कोरोना वायरस संक्रमण के बाद डेंगू का डर, एक मरीज मिलने के बाद जागा विभाग, 55 घरों में मिला लार्वा

Wed, 07 Oct 2020 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 07 Oct 2020 12:18 AM IST
सार

55 घरों में मिला लार्वा, 15 को दिया नोटिस, अभी तक शहर में ही 
मिला स्वास्थ्य टीम को लार्वा, दो टीमों को अभियान चलाने की मिली जिम्मेदारी, बीते वर्ष डेंगू के मरीज मिलने वाले स्थानों पर जोर
 

विज्ञापन
Health Department Active After Found Dengue
dengue - फोटो : dengue

विस्तार

डेंगू व मलेरिया न फैले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर कूलर, फ्रिज आदि की पड़ताल की जा रही है। जहां टीम को शहर के
विज्ञापन

55 घरों में लार्वा मिला है, इसमें से 15 को नोटिस दिया गया है। 

सिंतबर माह में डेंगू के लक्षण वाला एक केस जिला अस्पताल में सामने आया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के घरों की पड़ताल की गई। टीम ने घरों में रखे कूलर, फ्रिज सहित गमलों आदि की पड़ताल की।

जहां टीम को 55 घरों में लार्वा मिला। प्रभारी मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि लार्वा निकले घरों में से 15 को नोटिस जारी किया गया है। इन्हें चेतावनी दी है कि अगर जांच के दौरान दोबारा लार्वा मिला तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 

संक्रामक रोगों की रोकथाम को शहर 37 भागों में बांटा 
शहर में संक्रामक रोग न फैले इसके लिए प्रभारी मलेरिया अधिकारी द्वारा शहर को 37 भागों में बांटा गया है। इसके लिए दो टीमों कोजिम्मेदारी दी गई है। जहां टीम अभियान चलाकर बीमारी से ग्रसित मरीजों की जांच करेगी। क्षेत्र में फागिंग भी कराई जाएगी।

प्रभारी मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि  शहर में अभी तक चार मरीज डेंगू के लक्षण वाले सामने आए हैं। उन्होंने बताया बीते वर्ष शहर में 138 व्यक्तियों में डेंगू के लक्षण मिले थे। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर को 37 भागों में बांटा गया है। जहां टीम हर दिन दो मोहल्लों में जाएगी। टीम द्वारा वहां फागिंग आदि के साथ बीमारी से ग्रसित मरीजों की स्लाइड बनाई जाएगी।


उन्होंने बताया सबसे अधिक फोकस उस स्थान पर रखने को कहा गया है जहां बीते वर्ष डेंगू के मरीज सामने आए थे। कहा कि इसके लिए दो टीमें बनाईं गईं हैं प्रत्येक टीम में एक मलेरिया इंस्पेक्टर सहित एक फार्मासिस्ट और दो अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी को रखा गया है।

लालपुर में आए थे सबसे ज्यादा केस 
प्रभारी मलेरिया अधिकारी ने बताया बीते वर्ष सबसे ज्यादा डेंगू के केस लालपुर में 20 आए थे।  वहीं संजय नगर में 10, एमपीनगर में 8, पुलिस लाइन व श्याम नगर में सात - सात केस आए थे। वहीं शहर में अन्य जगहों पर एक से पांच तक केस निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed