{"_id":"691fd1601810550e9203e1ef","slug":"health-alert-for-kids-avoid-cold-drinks-chocolates-and-excess-screen-time-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Health: चाऊमीन-मोमोज दे रहे बच्चों को भयानक बीमारियां, चिकित्सकों ने परिजनों को दी ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health: चाऊमीन-मोमोज दे रहे बच्चों को भयानक बीमारियां, चिकित्सकों ने परिजनों को दी ये सलाह
Fri, 21 Nov 2025 08:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Nov 2025 08:11 AM IST
सार
सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने बच्चों को चाऊमीन, मोमोज समेत अन्य फास्टफूड से दूर रहने की सलाह दी। परिजनों को बताया कि ये सब चीजें बच्चों को बीमारियां दे रही हैं।
विज्ञापन
momo, मोमोज
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएमए ने तहसील रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को पौष्टिक भोजन का महत्व समझाया। चिकित्सकों ने उन्हें चाऊमीन, मोमोज समेत अन्य फास्टफूड को बाय-बाय करने की सीख दी। साथ ही कहा कि फल, दाल और हरी सब्जी खूब खाएं।
मुख्य वक्ता आईएमए के स्कूल हेल्थ चेयरमैन डॉ. अरुण जैन ने बताया कि पेटभर रोटी या चावल खा लेने से शरीर स्वस्थ नहीं रहता। हरी सब्जी, दाल, मोटे अनाज, फल अधिक खाने चाहिए। इससे शरीर को जरूरी ताकत मिलती है। चाऊमीन, मोमोज, पेटीज समेत अन्य फास्ट फूड में केमिकल होते हैं, जिससे पेट में संक्रमण होता है।
मोटापा, अपच, पेट में दर्द, अल्सर समेत कई बीमारियां बन जाती हैं। कोल्डड्रिंक और चॉकलेट से दांत भी खराब होते हैं। आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच और सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा ने बच्चों को मोबाइल-टीवी से भी बचने की सलाह दी। कहा कि इससे आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है, सिर में दर्द की परेशानी होती है और थकान भी होती है। प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने चिकित्सकों का आभार जताया।
विज्ञापन
बच्चों को यह भी सिखाया
- भागदौड़ वाले खेलकूद खेलें, रोजाना एक घंटा साइकिल जरूर चलाएं।
- जरूरी है तो एक घंटे ही मोबाइल का उपयोग करें। सोते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
- किताबें पढ़ने की आदत डालें। पेंटिंग, डांस, लेखन समेत अन्य गतिविधियां अधिक करें।
- परिजन बच्चों के लिए घर पर ही पौष्टिक सामग्री से पसंदीदा भोजन बनाने पर जोर दें।