{"_id":"6ac6530ea35880c3090df25a","slug":"head-on-collision-between-two-motorcycles-four-people-including-an-innocent-child-injured-in-accident-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, हादसे में मासूम समेत चार लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, हादसे में मासूम समेत चार लोग हुए घायल
Wed, 07 Oct 2026 07:52 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के बाह के बासौनी के नीमडाडा गांव में सड़क के मोड़ पर मंगलवार रात करीब 8 बजे 2 बाइकों की टक्कर में मासूम समेत 4 घायल हो गए। रजपुरा के रामनरेश और परमाल सिंह बिचोला में दावत खाकर बाइक से घर लौट रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार नीमडाडा के अरविंद ढाई साल के मासूम सुशांत के साथ घर जा रहे थे। गांव के मोड़ पर दोनों बाइकें टकरा गईं। बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। चीख पुकार पर पहुंचे राहगीरों ने सभी घायलों को सीएचसी बाह पर भर्ती कराया, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन