{"_id":"6511c442f7b03ff0c706c0dc","slug":"havras-team-won-the-volleyball-competition-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-4964-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हैंवरा की टीम ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हैंवरा की टीम ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
Mon, 25 Sep 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
हैंवरा की टीम ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
- फाइनल मुकाबले में लॉर्ड कृष्णा की टीम को 3-2 के अंतर से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिछवां। विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव सहारा में अंतरजपदीय वाॅलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कश्मीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। हैंवरा इटावा टीम ने लॉर्ड कृष्णा मैनपुरी की टीम को 3-2 के अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की।
वाॅलीबाल टूर्नामेंट में जनपद के अलावा अन्य जनपदों से भी खिलाड़ी पहुंचे। प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया। पहले लीग मैच में 10 टीमें हारकर बाहर हो गईं। फाइनल मुकाबला लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी और हैंवरा इटावा की टीम के बीच हुआ। हैंवरा की टीम ने मैनपुरी की टीम को 3-2 के अंतर से पराजित किया। विजेता और उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कश्मीर सिंह ने पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका सर्वेश सिंह, धीरेंद्र सिंह ने निभाई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुघर सिंह, गोलू चौहान, रिशू चौहान, प्रशांत सिंह, सुमित चौहान, जतिन कुमार, रामराज सिंह, बहादुर सिंह, संतोष सिंह, अरुण सिंह मौजूद रहे।