फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   havoc of speed: Two youths died in separate accidents chaos among the family members

रफ्तार का कहर: अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 18 Jan 2025 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Jan 2025 09:37 AM IST
सार

आगरा में रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की जान चली गई। पहला हादसा राजपुर चुंगी पर हुआ, तो वहीं दूसरा हादसा शमसाबाद रोड का है। 
 

विज्ञापन
havoc of speed: Two youths died in separate accidents chaos among the family members
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में तेज रफ्तार वाहनों ने दो युवकों की जान ले ली। एक हादसा राजपुर चुंगी के पास और दूसरा शमसाबाद रोड पर हुआ। दोनों परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हैं।
विज्ञापन


ताजगंज थाना क्षेत्र के ताल सैमरी निवासी अनिल गुप्ता ने बताया कि उनके छोटे भाई शिवम गुप्ता (27) सदर स्थित एक कपड़ा शोरूम में नौकरी करते थे। सात साल पहले कविता के साथ उनकी शादी हुई थी। बृहस्पतिवार रात शोरूम बंद होने के बाद शिवम बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में राजपुर चुंगी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मौत की जानकारी होने के बाद पत्नी कविता और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शुक्रवार दोपहर हाईवे के भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार वाहन ने बल्केश्वर निवासी जन सेवा केंद्र संचालक संजय गुप्ता की एक्टिवा में पीछे से टक्कर मार दी। वह गिर पड़े। वाहन का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed