फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hathras Case News: Police Alert in Agra

हाथरस कांड: आगरा में भी अलर्ट, सोशल मीडिया पर नजर, खुराफातियों को चिन्हित कर रही पुलिस

Tue, 06 Oct 2020 01:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Oct 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras Case News: Police Alert in Agra
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हाथरस कांड को लेकर प्रदेशभर में सतर्कता है। आगरा में भी अलर्ट जारी किया गया है। एमजी रोड से लेकर हाथरस की सीमा पर भी फोर्स लगाई गई है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। सोमवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन को लेकर अलर्ट जारी किया गया। सब स्टेशनों पर पुलिस तैनात रही। 

विज्ञापन


हाथरस कांड पर सबसे ज्यादा सतर्कता सोशल मीडिया पर बरती जा रही है। वीडियो और फोटो की निगरानी की जा रही है। इस पर पुलिस की पिटाई से लेकर पीड़ित परिवार से बातचीत के वीडियो डाले जा रहे हैं। पुलिस इन पर ही नजर रख रही है। यह देखा जा रहा है कि भड़काऊ मैसेज तो कोई नहीं भेज रहा है। 
विज्ञापन



कई इलाकों में फोर्स तैनात

इसके अलावा एमजी रोड, शहीद स्मारक, कलक्ट्रेट, वाल्मीकि वाटिका, कोठी मीना बाजार मार्ग पर नगर निगम वर्कशॉप, हरीपर्वत नाला बुढ़ान सैय्यद पर फोर्स लगाई गई है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर साइबर सेल नजर रख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुराफाती लोगों को चिह्नित किया गया है। इसके अलावा सोमवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन था। इसको देखते हुए भी अलर्ट किया गया। कई सब स्टेशनों के आसपास पुलिस को लगाया गया। हालांकि शांति रही।

मथुरा से गिरफ्तार हुए चार युवक 

खुफिया एजेंसियों से यूपी पुलिस को हाथरस कांड के पीछे जातीय हिंसा की साजिश होने का इनपुट मिला है। इसके चलते प्रदेश भर में पुलिस अलर्ट है। मथुरा जिले में सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल प्लाजा पर पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक केरल का रहने वाला है। ये चारों दिल्ली से हाथरस जा रहे थे। इनके पास से आपत्तिजनक साहित्य मिला है। 


संबंधित खबर- Hathras Case News: 'साजिश' का खुलासा होने के बाद मथुरा से चार युवक गिरफ्तार, पीएफआई से हैं संबंध 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed