{"_id":"5f7bf821a8deab1c9a03991d","slug":"mathura-police-arrested-four-persons-arrested-for-link-with-pfi-in-hathras-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hathras Case News: 'साजिश' का खुलासा होने के बाद मथुरा से चार युवक गिरफ्तार, पीएफआई से हैं संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Case News: 'साजिश' का खुलासा होने के बाद मथुरा से चार युवक गिरफ्तार, पीएफआई से हैं संबंध
Wed, 07 Oct 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:13 AM IST
सार
- पकड़े गए चारों युवक दिल्ली से हाथरस जा रहे थे। इनकी कार से मोबाइल-लैपटॉप के अलावा संदिग्ध साहित्य बरामद हुआ है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
मथुरा से पकड़े गए चार युवक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Hathras News: उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड के पीछे जातीय हिंसा की साजिश रचे जाने का खुलासा होने के बाद मथुरा जिले से चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि दिल्ली से हाथरस जा रहे चार युवक सोमवार को मथुरा से पकड़े गए हैं। इन लोगों के संबंध पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से हैं। पुलिस जांच कर रही है।
खुफिया एजेंसियों से यूपी पुलिस को हाथरस कांड के पीछे जातीय हिंसा की साजिश होने का इनपुट मिला है। इसके चलते प्रदेश भर में पुलिस अलर्ट है। मथुरा जिले में भी अस्थिरता फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल प्लाजा पर पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक केरल का रहने वाला है। ये चारों दिल्ली से हाथरस जा रहे थे।

Four persons who were on their way to Hathras from Delhi apprehended from Mathura yesterday. They were found to have links with Popular Front of India (PFI): UP Additional Director General of Police (Law and Order) Prashant Kumar pic.twitter.com/32Hnb4JTHA
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) October 6, 2020
ये आरोपी पकड़े गए
1- अतीक उर रहमान पुत्र रौनक अली निवासी नगला थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर।
2- सिद्दीकी पुत्र मोहम्मद चैरूर निवासी बेंगारा थाना मल्लपुरम, केरल ।
3- मसूद अहमद निवासी कस्बा और थाना जरवल जिला बहराइच ।
4- आलम पुत्र लईक पहलवान निवासी घेर फतेह खान थाना कोतवाली, जिला रामपुर।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि सोमवार की देर शाम वाहनों की चेकिंग के दौरान दिल्ली से हाथरस जा रही स्विफ्ट कार को रोका गया। कार सवार लोगों की गतिविधियां संदिग्ध होने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
उन्होंने अपने नाम अतीक उर रहमान पुत्र रौनक अली निवासी नगला थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर, सिद्दीकी पुत्र मोहम्मद चैरूर निवासी बेंगारा थाना मल्लपुरम केरल, मसूद अहमद निवासी जरवल थाना व कस्बा जरूर रोड जनपद बहराइच और आलम पुत्र लाइक पहलवान निवासी घेर फतेह खान थाना कोतवाली जनपद रामपुर बताए।
सिद्दीकी ने पुलिस को बताया था कि वह दिल्ली के ऑनलाइन न्यूज पोर्टल में काम करता है और हाथरस कांड की कवरेज के लिए टीम के साथ जा रहा है। शक होने पर कार को चेक किया गया तो मोबाइल, लैपटॉप एवं संदिग्ध साहित्य (शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला) बरामद हुआ।
संबंधित खबर- हाथरस कांड: दंगा कराने के लिए बनाई गई वेबसाइट की जांच करेगी ईडी, विदेशी फंडिंग पर नजर
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

पुलिस के अनुसार अतीक व मसूद रिसर्च स्कॉलर है तथा आलम कार चला रहा था। पुलिस कार के बारे में भी जांच कर रही है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में इन्होंने अपने संबंध पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) एवं उसके सह संगठन सीएफआई (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) से होना बताया है। चारों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को एसडीएम मांट की कोर्ट में चारों को पेश किया गया। जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
एसपी देहात श्रीश चंद्र के अनुसार संदिग्ध गतिविधियां लगने पर इन चारों युवकों को गिरफ्तार किया है। ये कार से हाथरस जा रहे थे। इनके कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप एवं संदिग्ध साहित्य (शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला) प्राप्त हुआ है। पूछताछ में पता चला है कि इन युवकों का संबंध पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) एवं उसके सहसंगठन कैम्पस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई) से हैं।