फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hasnuram nomination has been rejected for post of president from Kheragarh Nagar Panchayat in Agra

UP Nikay Chunav: 96 बार चुनाव लड़ चुके आगरा के हसनूराम का 97वीं बार पर्चा निरस्त, वोटर लिस्ट में नहीं मिला नाम

Wed, 19 Apr 2023 10:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 10:33 AM IST
सार

UP Nikay Chunav: निकाय से लेकर राष्ट्रपति चुनाव तक दावेदारी कर चुके एवं 96 बार चुनाव लड़ चुके आगरा के हसनूराम का 97वीं बार पर्चा निरस्त हो गया है। जांच में उनका वोटर लिस्ट में नाम ही नहीं मिला।

विज्ञापन
Hasnuram nomination has been rejected for post of president from Kheragarh Nagar Panchayat in Agra
Prayagraj News : निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में खेरागढ़-नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के दावेदार हसनूराम आंबेडकरी का नामांकन पत्र वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण निरस्त कर दिया गया है। हसनूराम निकाय से लेकर राष्ट्रपति पद तक 96 बार चुनाव लड़ चुके हैं। इससे पहले खेरागढ़ सीट से विधायक बनने का सपना लेकर चुनाव लड़े थे।

विज्ञापन


हसनूराम का कहना है कि यह व्यवस्था का बड़ी खामी है। जो व्यक्ति अब तक 97 बार चुनाव लड़ चुका है, इस बार की वोटर लिस्ट में उसका नाम ही नहीं है। रिटर्निंग अफसर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मैदान में अब नौ दावेदार हैं। इसमें रोचक यह है कि एक ही परिवार के चार लोग अनिल कुमार गर्ग, उनके पिता अशोक कुमार, पत्नी शिवानी और भाई की पत्नी कमलेश भी चुनाव मैदान में है।

विज्ञापन

25 वार्डों से मैदान में 83 दावेदार

एत्मादपुर में अध्यक्ष पद के दो दावेदारों के वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने पर नामांकन निरस्त कर दिए गए। वहीं, वार्ड 6 व 21 में सदस्य पद के एक-एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने पर दोनों वार्ड से निर्विरोध निर्वाचन पक्का हो गया है। पालिका के 25 वार्डों में सदस्य पद के लिए कुल 83 दावेदार मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तबस्सुम का निर्विरोध निर्वाचन पक्का

नगर पालिका बाह में अध्यक्ष पद पर भाजपा के सुनील बाबू गुप्ता, सपा के पवन कुमार, बसपा के अमित गुप्ता, कांग्रेस के अजय पचौरी के अलावा निर्दलीय दिवाकर सिंह गुर्जर, अनूप कटारा, बबीता पचौरी, अख्तर हुसैन के नामांकनपत्र सही पाए गए। 25 वार्डों में सभासदों के 70 नामांकन भी वैध मिले। वार्ड 15 व 16 में दाखिल किया गया एक-एक नामांकनपत्र जांच में सही मिला। इससे वार्ड 15 से भाजपा के मधुर शर्मा और वार्ड 16 से निर्दलीय तबस्सुम पुत्री जाकिर हुसैन का निर्विरोध निर्वाचन पक्का हो गया है।

47 नामांकन पत्रों में से 46 सही मिले

नगर पंचायत पिनाहट में अध्यक्ष पद पर भाजपा की रामरती, सपा की सुमन देवी, बसपा की किशन देवी, आम आदमी पार्टी की जयश्री देवी, आजाद समाज पार्टी की सुमनलता, निर्दलीय रुचि सिंह, उमा देवी, रेखा देवी, मिथलेश, प्रागो देवी, चंद्रवती, प्रियंका के नामांकनपत्र सही मिले। वहीं सभासद पद के दाखिल 47 नामांकन पत्रों में से 46 सही मिले।

इनके पर्चे हुए निरस्त

नामांकन पत्रों की जांच में नगर पंचायत किरावली में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय नीलम पत्नी हरिओम की उम्र कम मिलने पर पर्चा निरस्त कर दिया गया। जबकि प्रत्याशी भाजपा से प्रवीना सिंह, निर्दलीय हेमलता, राजकुमारी, शशि और परवीन बेगम उर्फ परवाना का आवेदन सही पाया गया। अछनेरा में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय सोनिया उर्फ सुमनलता माहौर का नाम वोटर लिस्ट में न मिलने से पर्चा निरस्त कर दिया गया। 

इनके पर्चे मिले सही

वहीं भाजपा से राधा देवी, कांग्रेस से मीरा, बसपा से संध्या देवी,सपा से तरुण, रालोद से ओमवती और निर्दलीय कुमकुम माहौर, कविता, पूनम के आवेदन सही मिले। फतेहपुरसीकरी में अध्यक्ष पद के सभी 10 आवेदन भाजपा से राजन देई, बसपा से शबनम, आम आदमी पार्टी से अंजू, सपा से गुड्डो और निर्दलीय आसमा बेगम, कमलेश कुमारी, नाजरा, पुष्पा देवी और प्रेमवती देवी के पर्चे जांच में सही मिले।

चुनाव चिह्न को लेकर आपत्ति खारिज

मंगलवार को नामांकनपत्र पर आपत्ति के दौरान सपाइयों की रार सामने आ गई। पवन कुमार ने सपा से नामांकन किया था। नामांकनपत्र के साथ उन्होंने पार्टी के चुनाव चिह्न के लिए बी फॉर्म प्रस्तुत किया था। सपा से जुड़े पूर्व चेयरमैन दिवाकर सिंह गुर्जर ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल किया था। मंगलवार को नामांकनपत्रों की जांच के दौरान दिवाकर सिंह ने आपत्ति की थी। वहीं पवन कुमार ने पार्टी का संशोधित बी फॉर्म प्रस्तुत किया। आरओ ने आपत्ति को खारिज कर पवन कुमार को सपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में नामांकनपत्र स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed