{"_id":"61462a328ebc3eb6d97d2ca0","slug":"haryana-s-28-boxes-of-illegal-liquor-recovered-by-the-excise-department-kasganj-news-agr508179282","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की 28 पेटी अवैध शराब आबकारी विभाग ने की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की 28 पेटी अवैध शराब आबकारी विभाग ने की बरामद
विज्ञापन
कासगंज में बिलराम के समीप आबकारी पुलिस द्वारा बरामद की गई हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। शनिवार की शाम आबकारी विभाग ने जिले में बड़ी कार्रवाई की है। ढोलना थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिलराम के समीप से हरियाणा प्रांत की देशी शराब बरामद की है। 28 पेटी शराब की कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई गई है। आबकारी विभाग और पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है ,हालांकि अभी उसका नाम उजागर नहीं किया गया है।
शनिवार को जिला आबकारी अधिकारी श्याम कमल सिंह को सूचना मिली कि बिलराम के समीप हरियाणा ब्रांड की देसी शराब की बिक्री की जा रही है और बड़ी मात्रा में शराब एक घेर में बने कमरे में भंडारित है। सूचना पर आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में निरीक्षक प्रथम तुषार गौरव, द्वितीय परमहंस सिंह विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बताए गए स्थान पर छापा मारा तो यह बड़ा खुलासा हो गया। पुलिस ने मौके से 28 पेटी हरियाणा प्रांत की देशी शराब की बरामद की है। इसकी कीमत लगभग दो लाख रुपए है। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अभी उसे संदिग्ध मान रही है, लेकिन पूछताछ में स्थिति स्पष्ट होने के बाद अग्रिम कार्रवाई करेगी।
सूचना मिली थी कि हरियाणा ब्रांड की देसी शराब बिलराम के समीप बिक्री की जा रही है। इसी सूचना पर छापामार कार्रवाई की गई और 28 पेटी शराब जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपए है, बरामद कर ली गई है। - श्याम कमल सिंह, जिला आबकारी अधिकारी।