{"_id":"637b975aae2dcd4b4a15a267","slug":"haryana-mastermind-and-woman-arrested-for-stealing-26-lakhs-from-atm-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: एटीएम से 26 लाख की चोरी में हरियाणा का मास्टरमाइंड और महिला गिरफ्तार, गैंग एटीएम काटने में है माहिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: एटीएम से 26 लाख की चोरी में हरियाणा का मास्टरमाइंड और महिला गिरफ्तार, गैंग एटीएम काटने में है माहिर
Tue, 22 Nov 2022 07:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Nov 2022 07:33 AM IST
सार
गैंग द्वारा ज्यादातर पीएनबी, एसबीआई तथा एक्सिस बैंक के एटीएम टारगेट किए जाते हैं, क्योंकि इनमें अधिक कैश भरा जाता है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला अरुणा नगर के पास एक्सिस बैंक का एटीएम काटकर एक नवंबर की रात चोरों ने 26 लाख पांच हजार रुपये पार कर दिए थे। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। सोमवार को हरियाणा का मास्टरमाइंड और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
एसएसपी उदय शंकर सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में बताया कि कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह राघव और स्वाट टीम प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने मुख्य आरोपी शहजाद निवासी गांव मशीद जिला नूंह हरियाणा और विनीता निवासी खेड़ा खड़ौआ थाना पाली मुकीमपुर जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है, जबकि शाकिब निवासी अंधरोला थाना हथीन जिला पलवल हरियाणा अभी फरार है। जो शहजाद का साला है। शहजाद और विनीता एक वकील के पास जा रहे थे।
विज्ञापन
थाना मिरहची क्षेत्र स्थित कुरामई मोड़ के पास से 7.40 लाख रुपये सहित गिरफ्तार कर लिए गए। पूर्व में मानपाल, वीरेश और देवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इनसे 10 लाख 92 हजार रुपये बरामद हुए थे। विनीता चोरी में शामिल रहे वीरेश की पत्नी है। एसएसपी ने बताया कि शहजाद ने पूछताछ में स्पष्ट किया है कि 2019 में पलवल (हरियाणा), 2021 में श्यौपुर (मप्र), दनकौर गौतमबुद्ध नगर (उप्र) मुरैना (मप्र) और 2022 में शाहिला (राजस्थान) में एटीएम को काट चुका है।
विज्ञापन
खुर्शीद व आदिल ने दिया था एटीएम काटने का प्रशिक्षण
एसएसपी ने बताया कि शहजाद गैस वेल्डिंग का कार्य करता था। एटीएम काटने का प्रशिक्षण गांव के खुर्शीद और आदिल से लिया। गैंग द्वारा ज्यादातर पीएनबी, एसबीआई तथा एक्सिस बैंक के एटीएम टारगेट किए जाते हैं, क्योंकि इनमें अधिक कैश भरा जाता है।