{"_id":"64f1618af32dc58f9803612e","slug":"hapur-lathi-charge-incident-advocates-burnt-effigy-in-agra-clash-with-police-2023-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ लाठीचार्ज कांड: आगरा में अधिवक्ताओं ने पुतला फूंका, फिर हुई खींचतान; छूटे पुलिस के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ लाठीचार्ज कांड: आगरा में अधिवक्ताओं ने पुतला फूंका, फिर हुई खींचतान; छूटे पुलिस के पसीने
Fri, 01 Sep 2023 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 01 Sep 2023 09:29 AM IST
सार
हापुड़ कांड के दोषी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को बर्खास्त करने और मुआवजे की मांग को लेकर आगरा के वकीलों ने प्रर्दशन किया। इस दौरान अधिवक्ता जब पुतला दहन कर रहे थे तो पुलिस से खींचतान हो गई।
विज्ञापन
पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच होती खींचतान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज से आगरा के अधिवक्ता नाराज हैं। बृहस्पतिवार को दीवानी में विभिन्न बार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। गेट नंबर दो पर धरना दिया। पुतला फूंका, उनकी पुलिस से खींचतान भी हुई। पुलिस ने जलता पुतला नाले में डालकर बुझा दिया। अधिवक्ताओं ने एसीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला व नारेबाजी की। कहा कि पुलिस ने महिला अधिवक्ताओं को भी पीटा, 40-50 अधिवक्ता गंभीर घायल हैं। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने शासन को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में मांग की गई कि दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर जेल भेजा जाए। घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया जाए। यूनाइटेड बार एसोसिएशन के सचिव अनूप कुमार शर्मा ने कहा कि इस घटना ने 21 सितंबर 2001 की याद ताजा कर दी। तब भी दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई।
ये भी पढ़ें - बिस्तर पर शौहर की हैवानियत: सोते हुए किया घिनौना काम...दर्द में तड़पती रही पत्नी, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

प्रदर्शन में ये रहे शामिल
आगरा बार के अध्यक्ष डाॅ. हरिदत्त शर्मा, ग्रेटर आगरा बार के अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह भैया, द एडवोकेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, महासचिव फूल सिंह चौहान, सुरेंद्र लाखन, करतार सिंह भारतीय, अंबेडकर बार के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्दम, जन मंच के संयोजक चौधरी अजय सिंह, अरुण पचौरी, वीरेंद्र फौजदार, विजय यादव, सुनील शर्मा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार विभाग के सह संयोजक आईएस मौर्य सहित अन्य अधिवक्ता प्रदर्शन में शामिल रहे।ये भी पढ़ें - UP: एटा सीएमओ और महिला कर्मचारी का कनेक्शन सच या झूठ? सोशल मीडिया पर फजीहत; अब समझौते के प्रयास