फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband forced his wife in middle of night and burnt her with Iron in Firozabad

बिस्तर पर शौहर की हैवानियत: सोते हुए किया घिनौना काम...दर्द में तड़पती रही पत्नी, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Fri, 01 Sep 2023 10:19 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद (आगरा)
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद (आगरा) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 01 Sep 2023 10:19 AM IST
सार

घटना थाना रसूलपुर के एक मोहल्ला की है। थाना दक्षिण की रहने वाली महिला का निकाह पांच वर्ष पूर्व थाना रसूलपुर क्षेत्र के एक मोहल्ला में हुआ था। निकाह के बाद से उसका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था। 

विज्ञापन
Husband forced his wife in middle of night and burnt her with Iron in Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पति ने ऐसी हैवानियत की, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। रात में सोते समय पति ने पत्नी संग अप्राकृतिक कृत्य करना शुरू कर दिए। पत्नी ने विरोध किया तो पति जल्लाद बन गया। उसने पत्नी संग रात में ही मारपीट की और फिर प्रेस को गर्म करके उसके कूल्हों को जलाना शुरू कर दिया। पत्नी दर्द से चीखती रही, लेकिन पति को उस पर जरा भी रहम नहीं आया। पीड़ित महिला को उपचार के लिए रात में ही  उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

पांच साल पहले हुआ था निकाह 
घटना थाना रसूलपुर के एक मोहल्ला की है। थाना दक्षिण की रहने वाली महिला का निकाह पांच वर्ष पूर्व थाना रसूलपुर क्षेत्र के एक मोहल्ला में हुआ था। निकाह के बाद से ही महिला और उसके पति के बीच मनमुटाव और विवाद चल रहा था। पीड़ित महिला के अनुसार उसके पति व ससुरालीजन ने झूठ बोल कर उसके साथ दूसरा निकाह किया था। वह आए दिन परेशान करता है। उसका पति से मुकदमा भी चल रहा था। कुछ दिन पूर्व पारिवारिक न्यायालय में हुए समझौता के बाद वह अपनी ससुराल आई थी।

ये भी पढ़ें - रक्षाबंधन पर ठगी: आपके बेटे पर संकट है..., बातों में फंसाई पूर्व फौजी की पत्नी; ले उड़े सोने-चांदी के आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन

आधी रात को पति बना जल्लाद 
पीड़िता ने बताया कि बुधवार की रात को पति ने जल्लादों वाला काम किया। जब वो सो रही थी तो पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास किया। उसने मना किया तो मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद फिर से संबंध बनाने चाहे। वो राजी नहीं हुई तो पति ने कमरे में रखी प्रेस को गर्म किया और फिर उसके कूल्हों को जला दिया। वो दर्द से चीखती रही, लेकिन पति को उस पर जरा भी रहम नहीं आया।

ये भी पढ़ें - लापता बालिका: पल्लेदार आखिर कहां ले गया बेटी को, मां का रो-रोकर बुरा हाल; दो संदिग्ध भी न दे सके कोई सुराग

विज्ञापन

मायके वालों को दी सूचना 
पीड़िता ने किसी तरह से फोन कर अपने भाइयों को आपबीती बताई। सूचना मिलने पर भाई आ गए। पीड़िता को गंभीर हालत में साथ लेकर थाना रसूलपुर लेकर पहुंचे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला का पति प्राइवेट चिकित्सक बताया जा रहा है। एसओ भगवंत सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज की है। पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  दोस्त बने हैवान: शराब पिलाने के बाद किया कुछ ऐसा..., युवक नहीं मिला पा रहा खुद से नजरें; वीडियो कर दिया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed