UP: एटा सीएमओ और महिला कर्मचारी का कनेक्शन सच या झूठ? सोशल मीडिया पर फजीहत; अब समझौते के प्रयास
एटा के मुख्य चिकित्साधिकारी को लेकर एक कॉल रिकॉर्डिंग के दो ऑडियो वायरल हुए। इसमें सीएमओ व महिला कर्मचारी के बीच संबंध बताए गए थे। ये ऑडियो स्वास्थ्य विभाग के ही एक बाबू के थे। सोशल मीडिया पर ये ऑडियो वायरल होने के बाद जमकर फजीहत हुई, लेकिन अब अंदरूनी तौर पर समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो से विभाग की जमकर फजीहत हुई। अब इस मामले में अंदरूनी तौर पर समझौते के प्रयास चल रहे हैं। हालांकि पुलिस नियमानुसार विवेचना की बात कह रही है।
ये है मामला
नौ अगस्त को स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी की ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई थी। इसमें दूसरे जनपद से आई महिला कर्मचारी को लेकर सीएमओ पर आरोप लगाए गए। कहा गया कि महिला चपरासी पद से प्रमोशन होकर आई है। सीएमओ ने जुगाड़ कर उसका यहां तबादला करा लिया। उसको सभी बड़े पटल दे दिए गए। यही नहीं, इस महिला कर्मचारी के अलावा एक चिकित्सक व एक अन्य कर्मचारी को लेकर भी सीएमओ से जोड़ते हुए आपत्तिजनक बातें कही गईं। यह ऑडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई थी।
ये भी पढ़ें - दोस्त बने हैवान: शराब पिलाने के बाद किया कुछ ऐसा..., युवक नहीं मिला पा रहा खुद से नजरें; वीडियो कर दिया वायरल
दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट
अगले ही दिन इन तीनों महिलाओं ने प्रधान सहायक पुष्पेंद्र सिंह को आरोपी बताते हुए नामजद कर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज करा दी। बाद में प्रधान सहायक का स्थानांतरण यहां से सकरौली पीएचसी पर कर दिया गया। हालांकि मामला सीएमओ की प्रतिष्ठा से जुड़ गया है, जिसे लेकर कड़ी कार्रवाई कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन अंदर ही अंदर समझौते की कोशिशें भी चल रही हैं। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के अनुसार विवेचना की जा रही है।
ऑडियो की जांच पर उठ रहे सवाल
ऑडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दो स्वास्थ्य अधिकारियों की जांच समिति बनाई। इन दोनों अधिकारियों ने ऑडियो में प्रधान सहायक की आवाज की पुष्टि कर दी। लेकिन आपत्ति यह उठ रही है कि स्वास्थ्य अफसरों ने आवाज की जांच किस तकनीक के जरिए कर ली?