फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hanumanji Balaji Devasthan Temple constructed in Vrindavan

वृंदावन में हनुमानजी का अनूठा मंदिर: राजस्थान के राज्यपाल करेंगे उद्घाटन, यहां पांचों भाइयों संग विराजे हैं केसरीनंदन

Fri, 15 Apr 2022 10:21 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 10:21 AM IST
सार

वृंदावन बालाजी मंदिर के संस्थापक ने बताया कि बालाजी देवस्थान ऐसा एकमात्र धर्मस्थल है, जहां हनुमानजी की जन्मकुंडली स्थापित की गई है। दूसरी ओर हनुमान यंत्र भक्तों के कल्याण के लिए स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
Hanumanji Balaji Devasthan Temple constructed in Vrindavan
वृंदावन बालाजी देवस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी वृंदावन में भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमानजी के अनूठे मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर में हनुमानजी के श्रीविग्रह के साथ उनके पांचों भाइयों के विग्रह भी स्थापित हैं। मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु डॉ. अनुरागकृष्ण पाठक ने बताया कि बाबा नीमकरौरी महाराज की प्रेरणा से वृंदावन बालाजी देवस्थान की कल्पना छह वर्ष पहले की गई थी, जिसे मूर्त रूप दिया जा चुका है। यह पहला मंदिर होगा, जहां हनुमानजी पांचों भाइयों संग भक्तों को दर्शन देंगे।

विज्ञापन


अटल्ला चुंगी स्थित वृंदावन बालाजी देवस्थान में डॉ. अनुरागकृष्ण पाठक ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए दावा किया कि हनुमानजी की साधना को लेकर दिव्य विशेषताओं से सुसज्जित मंदिर में दुनिया का पहला हनुमान चालीसा स्तंभ भक्तों के दर्शन के लिए स्थापित है। जिसकी परिक्रमा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होगी। वृंदावन बालाजी देवस्थान ऐसा मात्र एक केंद्र है, जहां हनुमानजी की जन्मकुंडली स्थापित की गई है। वहीं दूसरी ओर हनुमान यंत्र भक्तों के कल्याण के लिए स्थापित किया गया है। 

विज्ञापन

राजस्थान के राज्यपाल करेंगे मंदिर का उद्घाटन 

उन्होंने बताया कि हनुमान जयंती पर 16 अप्रैल की सुबह 11 बजे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ हनुमान चालीसा स्तंभ का भी लोकार्पण करेंगे। तीन दिवसीय उद्घाटन समारोह में हर दिन सुबह और शाम धार्मिक आयोजन होंगे। मंदिर में संकटमोचक हनुमानजी के साथ उनके पांच भाई मतिमान, श्रुतिमान, केतुमान, गतिमान और धृतिमान विराजित होंगे। इनका वर्णन ब्रह्मांड पुराण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, भाजपा केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. संवित पात्रा, प्रदेश के शहरी विकास एवं ऊर्जामंत्री एके शर्मा, महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य, पूर्व सांसद जया प्रदा, गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण, सांसद हेमामलिनी, विधायक श्रीकांत शर्मा, ठा. मेघश्याम सिंह, पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, ठा. ओमप्रकाश सिंह, महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु को आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed