फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hanuman Chalisa was recited, the glory of Bajrangbali was sung in songs

Agra News: हनुमान चालीसा पाठ किया, गीतों में बखानी बजरंगबली की महिमा

Wed, 08 Apr 2026 02:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa was recited, the glory of Bajrangbali was sung in songs
आगरा। खंदारी रोड स्थित एक होटल के सभागार में तारक सेवा संस्था और शब्दोत्सव फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ और काव्य संध्या का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रंजना बंसल, स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी एके सिंह, संत अरविंद महाराज ने किया। संत अरविंद ने कहा कि हनुमान भक्ति व्यक्ति को अदम्य शक्ति, साहस और समर्पण प्रदान करती है। कार्यक्रम संयोजक प्रो. उमापति दीक्षित ने कहा कि हनुमान चालीसा केवल स्तुति नहीं बल्कि जीवन को दिशा देने वाला दिव्य मंत्र है। काव्य संध्या में बजरंगबली की महिमा बखानी गई।अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी ने हर कष्ट मिटाने को जग में, आते बजरंग बली...सुनाया। पदम गौतम ने पढ़ा कि धर्महीन रथ के पहिये का पथ में रुकना निश्चित है...। अशोक चौबे, डॉ. बृज बिहारी लाल ‘बिरजू’, मोहित सक्सेना, नूतन अग्रवाल ने भी काव्व्यपाठ किया। इस दौरान संतोष तिवारी, प्रो. हरिवंश पांडे, हेमंत द्विवेदी, डॉ. भोजराज शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार सिंह, प्राचार्य आरबीएस कॉलेज प्रो. विजय श्रीवास्तव, सुनील दीक्षित, निर्मला दीक्षित, रवि चौबे, डॉ. शिवानी पाठक, प्रीति यादव, वंदना पाराशर, दिवाकर तिवारी, प्रो लवकुश मिश्रा, प्रो हरभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed