{"_id":"5e57fd5a8ebc3ef3875cca21","slug":"hanuman-bhakt-naushan-mainpuri-news-agr431545762","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौशाद ने लगाया कोठरी में ताला डालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौशाद ने लगाया कोठरी में ताला डालने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमान भक्त नौशाद को मंदिर से निकाला
कोठरी में ताला डालने का आरोप लगाया
पुजारी के साथ कलक्ट्रेट पहुंच डीएम से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी/करहल। हनुमान भक्त नौशाद बृहस्पतिवार को मोटामल मंदिर के पुजारी के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि पुजारी व उसे मंदिर से निकाल दिया गया है। कोठरी में ताला डाल दिया है। कार्रवाई के आश्वासन के बाद वह वापस लौट गया।
करहल के मोटामल मंदिर में मुस्लिम युवक नौशाद हनुमान जी की पूजा अर्चना करता आ रहा है। वहीं मंदिर के पुजारी के पैर छूने को लेकर पूर्व में उसके साथ समाज के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। उक्त मामले में थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को नौशाद अपनी पत्नी व मंदिर के पुजारी को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा। वहां डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसके कमरे पर कुछ लोगों ने ताला डाल दिया है। पुजारी को भी मंदिर से बाहर निकाल दिया है। शिकायत पर डीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद नौशाद वहां से वापस चला गया।