फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   handpump

200 से अधिक हैंडपंप खराब होने से नगर के लोग परेशान

Fri, 05 Jun 2020 09:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
handpump
05एमएनपी-01-आगरा रोड पर खराब हैंडपंप - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर पालिका क्षेत्र में दो सौ से अधिक हैंडपंप खराब पड़े हैं और सौ हैंडपंप का पता नहीं है। इससे शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। मई गुजरने के बाद भी पालिका प्रशासन ने हैंडपंप मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के 32 वार्डों में तीन हजार हैंडपंप लगे हुए हैं। गर्मी के मौसम में खराब हैंडपंप ठीक कराने के लिए डीएम ने नगर पालिका प्रशासन को 31 मई तक समय दिया था, लेकिन पालिका प्रशासन निर्देशों का पालन करती नजर नहीं आ रही है। नगर पालिका क्षेत्र में अभी भी दो सौ से अधिक हैंडंपप खराब हैं और नगर पालिका उनको ठीक नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन

कहां गए 100 हैंडपंप, पालिका को नहीं है खबर
शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए 100 हैंडपंप केवल नगर पालिका के अभिलेखों में ही दर्ज हैं। नगर पालिका को भी उस स्थान पर हैंडपंप नहीं मिल रहे हैं। आखिर ये हैंडपंप कहां गए इसका किसी को कोई पता नहीं है। सूत्रों के अनुसार इन लोगों ने हैंडपंपों खोलकर रख लिए हैं और सबमर्सिबल डालकर अपने निजी प्रयोग किया जा रहा है। बोरिंग को पूरी तरह से ऊपर से पाट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय सभासद को हैंडपंप ठीक कराने के लिए कई बार कहा, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब गर्मी चल रही हैं पीने के पानी की बहुत दिक्कत है।
राजू सक्सेना, आगरा रोड
टंकी का पानी गर्मियों में गर्म आता है। इसे पीने की तो बात दूर हाथ धोना भी संभव नहीं है। खराब हैंडपंप के लिए कई बार नगर पालिका में सूचना दी गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
राजवीर सिंह, कचहरी रोड
मोहल्ले में लगा हैंडपंप खराब है। कई बार लिखित में सूचना नगर पालिका प्रशासन को दी गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। गर्मी के मौसम में पीने के पानी की दिक्कत उठानी पड़ रही है।
चंद्रभान शुक्ल, पावर हाउस रोड
शहर में खराब हैंडपंप ठीक कराने की जिम्मेदारी पालिका की है। नगर पालिका को खुद पता लगाना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर लगे हैंडपंप का प्रार्थना पत्र कौन देगा।

शिवनाथ सिंह, स्टेशन रोड
नगर पालिका क्षेत्र में जो भी हैंडपंप खराब हैं, उन्हें ठीक कराया जा रहा है। शिकायती पत्र मिलने के तीसरे दिन हैंडपंप ठीक करा दिया जाएगा। यदि कहीं हैंडपंप खराब है तो उसकी जानकारी दी जाए।
पूरन सिंह, जेई जलकल नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed